Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 18, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

लोकेशन मैहर
कमलनाथ से मिलकर बरगी नहर मुहिम के लिये मांगा समर्थन

नर्मदा जल के लिए किसान होंगे एकजुट

मैहर । नर्मदा जी को विंध्याचल की धारा में लाने के बड़े-बड़े दावों पर सरकार सफल नही हो पायी नमामि देवी नर्मदे नमामि देवी शारदे की गुंजन सुनने के लिये यहा का आमजन किसान सिर्फ प्रतिक्षा ही करता रह गया विंध्य का किसान सरकारी दावो पर लंबे समय से अपनी आस लगाए बैठा था परिणाम जब नहीं आया तब नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष धर्मेश घई ने इसे किसानो की मुहिम बनाने का निर्णय लिया इस मुहिम की शुरुआत नर्मदा आमंत्रण संकल्प यात्रा से प्रारंभ हुई जिस पर अमरकंटक जा कर नगर के जागरूक लोगों के समूह सहित धर्मेश घई ने नर्मदा जी पधारो मुहिम की शुरुआत अमरकंटक से की है इस संबंध में मंगलवार को भोपाल में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ जी से मुलाकात कर इस अभियान को सफल बनाने के लिए प्रदेश कांग्रेस का समर्थन मांगा है श्री घई ने पूर्व मुख्यमंत्री से मुलाकात कर जारी इस अभियान के संबंध में विस्तार से बताया कि विंध्य के किसानों की बडी आस है बरगी नहर से कृषि पर अत्मनिर्भर होने के लिये यहा का किसान अत्यंत निर्धन एवं मेहनतकश है प्राकृतिक संसाधनों के अभाव के चलते सिंचाई के पर्याप्त संसाधन ना होने के कारण किसानों के बहने वाले पसीने का सही परिणाम नहीं आ पाता माता नर्मदा का जल विंध्य प्रदेश के किसानो की जीवन रेखा है आसपास का पूरा क्षेत्र जल पूर्ति का लम्बे समय से धैर्यपूर्वक इन्तजार कर रहा है किन्तु यह इन्तजार दिन महिने और साल जैसे गुजरते जा रहे है अब क्षेत्र का किसान शान्त नही बैठेगा अहिंसात्मक प्रदर्शन कर अपनी आवश्यकताओं पर सरकारो की भूमिका पर सवाल भी पूछता है श्री घई ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ जी ने इस विषय को कांग्रेस के प्रमुख बिंदुओं में जोड़ेंगे इसके लिए पार्टी सरकार से दबाव बनाकर किसानों के हित को देखते हुये बरगी नहर के रुके हुये कार्य पर सरकार गंभीर हो इसका प्रयास करेगी साथ ही नर्मदा जी का जल पूरे क्षेत्र के किसानों को मिले इस संबंध में पत्र लिखकर मुख्यमंत्री को भी अवगत करवाया जायेगा और इस संबंध में क्षेत्र के किसानों को भी अपने आधिकार लेने के लिये जागरूक होने की आवश्यकता पर बल दिया है ।
मैहर से बाला प्रसाद साहू की रिपोर्ट