Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
February 16, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, आष्टा द्वारा जिला स्तरीय क्विज़ प्रतियोगिता, जिज्ञासा का आयोजन किया जा रहा है। जिज्ञासा के माध्यम से जिले भर के विद्यालयी छात्र-छात्राएं अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगें तथा प्रथम स्थान अर्जित करने वाले को 1लाख 51 हज़ार रुपए नगद और स्कूल की 100% ट्यूशन फीस माफ़ के साथ पुरस्कार दिया जाएगा। जिज्ञासा क्विज़ प्रतियोगता में जिले भर के छात्र-छात्राएं बढ़-चढ़कर भाग ले रहें हैं। प्रथम प्रीलम्स राउंड होने के बाद भी छात्र-छात्राओं द्वारा लगातार पंजीयन किये जा रहे थे, इसलिए प्रतिभागियों की भारी मांग को देखते हुए गुरूवार को प्रीलिम्स राउंड के दूसरे चरण का आयोजन किया गया। जिज्ञासा क्विज़ के पहले और दूसरे दोनों प्रीलिम्स राउंड में कई विद्यालयों के 1016 छात्र-छात्राएं हिस्सा ले चुके हैं। प्रीलिम्स राउंड में चयन हुए छात्र-छात्राओं के बीच सैमीफाइनल राउंड का आयोजन दिनाँक 23/03/2022 दिन बुधवार को किया जाएगा।
क्विज़ प्रतियोगिता को दो समूहों में बाटा गया है प्रथम समूह कक्षाएं 3 से 6 तक तथा द्वितीय समूह कक्षाएं 7 से 10 तक के छात्र-छात्राओं के लिए है। प्रथम समूह के विजेताओं के लिए क्रमशः प्रथम पुरस्कार 51 हजार नगद और 100% ट्यूशन फीस में छूट, द्वितीय पुरस्कार 21 हजार नगद और ट्यूशन फीस में 40% की छूट एवं तृतीय पुरस्कार 11 हजार नगद और ट्यूशन फीस में 30%छूट के साथ पुरस्कार निर्धारित किए गए हैं तथा द्वितीय समूह के विजेताओं के लिए क्रमश: प्रथम पुरस्कार 1लाख 51 हज़ार रुपए नगद और ट्यूशन फीस में 100% की छूट, द्वितीय पुरस्कार 51 हजार रुपए नगद और ट्यूशन फीस में 40% की छूट एवं तृतीय पुरस्कार 21 हजार नगद और ट्यूशन फीस में 30% की छूट के साथ निर्धारित किए गए हैं। 13/03/2022 दिन रविवार को जिज्ञासा क्विज़ प्रतियोगिता का पहले प्रीलिम्स राउंड का आयोजन किया गया था। पहले प्रीलिम्स राउंड में कई विद्यालयों के 485 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया था। इसी क्रम में दिन गुरूवार को जिज्ञासा क्विज़ के दूसरे चरण का आयोजन किया गया। परीक्षा का आयोजन दो पालियों में किया गया। प्रथम पाली में 275 और द्वितीय पाली में 256 कुल 531 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया।साथ ही विद्यालय के संचालकगण सैय्यद परवेज़ अली, श्रीमती पायल अली, श्री बहादुर सिंह सेंधव, श्री ज्ञान सिंह ठाकुर, प्राचार्या श्रीमती सुनैना शर्मा व विद्यालय परिवार द्वारा प्रीलिम्स परीक्षा में शामिल प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया।