Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 2, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

*तहसील मैं झोलाछाप डॉक्टरों का राज क्या भ्रष्ट अधिकारियों पर गिरेगी गाज*

राहुल राठोड़ की रिपोर्ट 9754799449

*सरदारपुर//* रिंगनोद में झोलाछाप डॉक्टर पर छापेमार कार्यवाही से हड़कंप मच गया। मुख्य खंड चिकित्सा अधिकारी सरदारपुर डॉ. शीला मुजाल्दा के निर्देश पर निजी चिकित्सक एवं उनके क्लीनिक की जांच एवं कार्रवाई हेतु समिति गठित की गई थीं। उक्त समिति के द्वारा बुधवार को ग्राम रिंगनोद के निजी चिकित्सक डॉक्टर मंडल के खुशी क्लीनिक पर छापा मार कार्यवाही की गई। इस दौरान संबंधित चिकित्सक मरीजों का उपचार करते हुए पाए गए एवं मरीजों से बातचीत करने पर एवं उन्हें दिए गए उपचार की जानकारी लेने पर पता चला कि संबंधित चिकित्सक के द्वारा मरीजों को गलत उपचार दिया जा रहा था एवं क्लीनिक पर कोविड- 19 का पालन नहीं किया जा रहा था। साथ ही मास्क का उपयोग एवं सेनिटाइजर की व्यवस्था भी नहीं थी। झोलाझाप डॉक्टर के क्लीनिक में गंदगी एवंडस्ट पसरी हुई थी तथा भारी मात्रा में दवाई गोली पाई गई। जिसमें कई दवाइयां एक्सपायरी डेट की पाई गई और सैंपल की दवाई भी क्लीनिक पर से जप्त की गई। साथ ही कुछ मेडिसिन एवं इंजेक्शन पर लेबल भी नहीं लगे हुए पाये है। जो कि एक गंभीर अनियमितता है तथा मरीजों की जान के साथ खिलवाड़ है। संबंधित चिकित्सक उक्त मेडिसिन एवं अपने चिकित्सा कार्य करने के संबंध में किसी भी प्रकार के कोई कागज एवं अनुमति दस्तावेज उपलब्ध नहीं करा पाए। रिंगनोद के झोलाछाप डॉक्टर मंडल से विरुद्ध जनसुनवाई एवं सीएम हेल्पलाइन में भी शिकायत मिलने पर स्वास्थ्य विभाग के द्वारा औचक निरीक्षण कार्रवाई की गई। क्लीनिक में वेस्ट मटेरियल का निपटारण भी बायो मेडिकल वेस्ट प्रबंधन की गाइडलाइन के अनुरूप नहीं किया जा
रहा था। संबंधित चिकित्सक के द्वारा बताया गया कि उसके द्वारा उक्त वेस्ट मटेरियल को जला दिया जाता है जो कि एक गंभीर अपराध एवं लापरवाही की श्रेणी में आता है। क्लीनिक पर किसी भी प्रकार की इमरजेंसी कीट नहीं पाई गई साथ ही कई गंभीर अनियमितता मिली। जांच दल में डॉ आदित्य श्रीवास्तव, डॉक्टर नरेंद्र मिश्रा, डॉ.अनिल पाटीदार, डॉ ऋषभ सतपुड़ा, राजू गडरिया, संजय सिंगार, आकाश सिंह, सोहन पाटीदार एवं पुलिस विभाग प्रधान आरक्षक एवं आरक्षक द्वारा संयुक्त रुप से कार्यवाही की गई एवं क्लीनिक को सील कर नोटिस चस्पा किया गया। और क्या यह कारवाई आगे भी जारी रहेगी या फिर एक पर ही कर ईतीक्षी होगी।