Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 4, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

वैश्य समाज का युवा सम्मेलन हुआ सम्पन्न*

*वैश्य समाज के युवाओं को एकजुट करना युवा सम्मेलन का उद्देश्य:- राजकुमार प्रिन्स*

 

गुना। वैश्य महासम्मेलन मध्यप्रदेश गुना द्वारा युवा इकाई के नेतृत्व में युवा सम्मेलन का आयोजन शनिवार को मानस भवन गुना में सम्पन्न हुआ। वैश्य महासम्मेलन के जिला महामंत्री विकास जैन नखराली ने बताया कि  जिसमें मुख्य अतिथि वैश्य महासम्मेलन युवा इकाई के प्रदेश अध्यक्ष वैश्य राजकुमार प्रिंस मुख्य रूप से उपस्थित रहें। कार्यक्रम का शुभारंभ मंचासीन अतिथियों द्वारा मां लक्ष्मी जी के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन के साथ आरंभ किया गया।

युवा सम्मेलन कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री भरत अग्रवाल, संभागीय देवेंद्र जैन, जिला अध्यक्ष राजेश अग्रवाल, जिला प्रभारी इंजी डीएन नीखरा, सरंक्षक  सुनील अग्रवाल शुभम, जिला महामंत्री विकास जैन नखराली, युवा इकाई जिलाध्यक्ष गौरव खण्डेलवाल, युवा इकाई जिला प्रभारी दिलीप अग्रवाल, महिला इकाई जिला प्रभारी उषा विजयवर्गीय, अध्यक्ष स्वाति अग्रवाल मंचासीन रहे। मुख्य अतिथि व वाहर से आये अतिथियों का वैश्य महासम्मेलन में विभिन समाज के अध्यक्ष एवं  वेश्य समाज के युवाओं ने स्वागत किया।

युवा सम्मेलन में युवाओं में जोश भरते हुए युवा इकाई के प्रदेश अध्यक्ष श्री प्रिन्स ने कहा कि वैश्य समाज की एकता तथा सामाजिक जागरूकता के उद्देश्य को लेकर वैश्य महासम्मेलन द्वारा युवाओं को ज्यादा से ज्यादा जोड़ना है और इस युवा सम्मेलन के माध्यम से हम वेश्य समाज के युवाओं के पास पहुँचे ओर एकजुट कर समाज के सुखदुख में भागीदार वने। युवा सम्मेलन को अन्य मंचासीन अतिथियों ने वैश्य महासम्मेलन की एकजुटता पर बल देते हुये कहा कि संगठित होकर ही हम अपनी समस्याओं का समाधान प्राप्त कर सकते है। संगठन में युवाओं की भूमिका मजबूत होनी चाहिये। राजनैतिक  भागीदारी भी मजबूत हो समाज की उन्नति के लिये अच्छी शिक्षा जरूरी है। कार्यक्रम में युवा सम्मेलन के संयोजक सिदार्थ अग्रवाल, मयंक विजयवर्गीय ,सुनील सोनी, सागर अग्रवाल सहित टिंकल जैन, वरुण अग्रवाल, नवल सोनी का युवा सम्मेलन में विशेष सहयोग प्राप्त हुआ। कार्यक्रम का संचालन विकास सोनी व विकास तांतिया द्वारा किया गया तो वही अंत मे आभार जिला महामंत्री विकास जैन ने माना । कार्यक्रम में बड़ी संख्या में वैश्य समाज जन व माताएं बहने उपस्थित रही।

गुना से मोहन शर्मा की रिपोर्ट