Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

October 2025
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
October 19, 2025

सच दिखाने की हिम्मत

*शिवराज सरकार ने कोरोना संकटकाल से प्रदेश को बचाया: श्री सिकरवार*

भाजपा ने बताई सरकार की दो साल की उपलब्धि:

*विधायक श्री जाटव ने बताई गुना विधानसभा की उपलब्धि*

*सरकार ने चुनौतियों को अवसरों में बदला, कांग्रेस ने किया था किसानों को गुमराह:

गुना। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व वाली सरकार को कोरोना संकट का सामना करना पड़ा। इस सरकार ने लगातार धैर्य के साथ काम करते हुए संकट का मुकाबला करते हुए प्रदेश को संकट से  बचाया और पार्टी कार्यकर्ताओं ने राजनीतिक के साथ-साथ सामाजिक भूमिका का निर्वाह करते हुए पीड़ितों की सेवा शुरू कर दी। अपनी जान को जोखिम डालते हुए पार्टी कार्यकर्ताओं ने पीड़ितों को दवाएं, भोजन उपलब्ध कराया। यही नहीं, बल्कि कोरोना टीकाकरण में भी कार्यकर्ताओं ने गांव-गांव तक महत्वपूर्ण काम किया। इस संकट के थम जाने के बाद भी पार्टी कार्यकर्ता प्रदेश को स्वर्णिम मध्यप्रदेश बनाने के लिए सरकार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम कर रहे हैं और सरकार की योजनाओं को जमीन पर उतारने का काम कर रहे हैं। उक्त बात भाजपा जिलाध्यक्ष गजेन्द्र सिंह सिकरवार ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान जी के चौथे कार्यकाल के 2 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा जिला संगठन द्वारा गुना विधानसभा की पत्रकार वार्ता संबोधित करते हुए कहा। उन्होंने कहा कि कमलनाथ सरकार ने लाडली लक्ष्मी, मुख्यमंत्री कन्यादान, तीर्थदर्शन योजना समेत गरीब कल्याण की तमाम योजनाएं बंद कर दी थीं। हमारी संवेदनशील सरकार ने इन योजनाओं को दोबारा शुरू किया और आज मध्यप्रदेश में लाडली लक्ष्मियों की संख्या 41 लाख हो गई है। पत्रकार वार्ता को भाजपा जिलाध्यक्ष गजेंद्र सिंह सिकरवार एवं गुना विधायक गोपीलाल जाटव ने संबोधित किया। जिला मीडिया प्रभारी विकास जैन नखराली ने बताया कि पत्रकार में प्रदेस कार्यसमिति सदस्य हरिसिंह यादव, ममता मीणा, गोविंद दास राठी, योगेंद्र लुम्बा, राजेन्द्र सिंह सलूजा, विट्ठल दास मीना व पूर्व विधायक पन्नालाल शाक्य मंचासीन रहे।

विधायक श्री जाटव ने पत्रकारों से कहा कि मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान जी के नेतृत्व वाली भारतीय जनता पार्टी की सरकार के चौथे कार्यकाल के दो वर्ष पूर्ण हुए हैं। कोरोना के भीषण संकट के बीच में हमारी सरकार बनी इसके बावजूद मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह जी के नेतृत्व में सरकार और संगठन ने हर स्तर पर मानवता को बचाने का काम किया और विकास को भी अवरुद्ध नहीं होने दिया। आज मुझे इस बात की खुशी है कि मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह जी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की संवेदनाओं से भरी हुई सरकार कार्य कर रही है। चाहे किसान हो, युवा हो, बेटिया हो, महिला हो, बुजुर्ग हो सभी के लिए भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने दिन रात चिंतन करते हुए कल्याणकारी योजनाओं की एक लंबी श्रंखला खड़ी की है। पिछले तीन कार्यकालों में भाजपा सरकार द्वारा विकसित प्रदेशों की बराबरी पर खड़ा है। साथ ही विधायक श्री जाटव ने गुना विधानसभा में हुए विकास कार्य पर प्रकाश डाला

श्री सिकरवार ने कहा की प्रदेश की अर्थव्यवस्था की बात करें तो मुझे बताते हुए खुशी है कि आज मध्यप्रदेश का सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) निरंतर बढ़ रहा है। वर्तमान प्रचलित दरों पर 19.74 प्रतिशत विकास दर हासिल करने में हम सफल हुए हैं, जो देश में सर्वाधिक है।

*-देश में नंबर-1 बनकर उभरा मध्यप्रदेश*

श्री सिकरवार ने कहा कि स्वच्छता में इंदौर ने पांचवी बार रिकॉर्ड बनाया है। आज इंदौर देश के सभी राज्या के लिए एक आइकॉन बन चुका है। आयुष्मान भारत योजना के तहत अब तक 2 करोड़ 66 लाख से अधिक आयुष्मान कार्ड बनाने के साथ मध्यप्रदेश नंबर 1 प्रदेश बना है।

*-बड़े फैसले लिए*

श्री सिकरवार ने कहा की मध्य प्रदेश के BB लाख घरेलू उपभोक्ताओं का 6 हजार 400 करोड़ रुपये का बिजली बिल माफ किया गया। सरकारी कर्मचारियों को 11 प्रतिशत महंगाई भत्ता 1 अप्रैल 2022 से मिलना प्रारंभ हो जाएगा। मध्यप्रदेश उन चुनिंदा राज्यों में से एक है, जहां धर्म स्वातंत्र्य विधेयक लागू किया गया है। प्रदेश में किसी भी महिला को जबरन डराकर बहला फुसलाकर झूठ बोलकर धोखा देकर न तो धर्म परिवर्तन किया जा सकता है और न ही उसके साथ विवाह किया जा सकता है।

उन्होंने कहा कि न्यायालयीन मामलों को छोड़कर प्रदेश की सरकारी भर्तियों और परीक्षाओं में ओबीसी वर्ग के लिए 27 प्रतिशत आरक्षण लागू करने का फैसला लिया। राज्य सरकार द्वारा हाल ही में 8 से अधिक पदों पर भर्तियां की गई जिनमें 27 प्रतिशत आरक्षण का लाभ अभ्यर्थियों को दिया गया है।

*-विगत दो वर्ष में प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के अंतर्गत लगभग 80 लाख*

श्री सिकरवार ने कहा की महिलाओं को निःशुल्क गैस कनेक्शन उपलब्ध कराए गए हैं। सामाजिक पेंशन योजना के रूप में प्रति वर्ष लगभग 3 हजार करोड़ रुपए प्रदेश के वृद्धजनों, निराश्रतों, दिव्यांगजनों, कल्याणी बहनों आदि को प्रदान किए जा रह हैं। पिछले 2 वर्षों में खनिज माफिया, ड्रग माफिया, शराब माफिया, रेत माफिया, चिटफण्ड माफिया, सायबर माफिया मिलावट माफिया, राशन माफिया आदि सबकी कमर तोड़कर रख दी गई है। पिछले दो वर्ष में 8 हजार 276 करोड़ रुपए की लागत से 5322 किलोमीटर लंबाई की सड़कों और 963 करोड़ रुपए की लागत से 164 बड़े पुलों का निर्माण किया गया है। विगत 2 वर्षों की बात करें तो वर्ष 2019-20 की तुलना में वर्ष 2020-21 में भूमि आंवटन लगभग 33 प्रतिशत बढ़ा है।

*-सेवा ही संगठन*

उन्होंने कहा सेवा ही संगठन अभियान के तहत भाजपा, मध्यप्रदेश तथा कई जन प्रतिनिधियों ने कोविड केयर सेंटर खोलकर लोगों की मदद की। जिसमें 41 कोविड केयर सेंटर में 3683 बेड की सुविधा प्रदान की। भाजपा, मध्यप्रदेश चिकित्सा प्रकोष्ठ द्वारा प्रदेश के 57 जिलों में लगभग 800 चिकित्सकों ने इस संकट काल में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। अंत मे मीडिया प्रभारी विकास जैन नखराली ने पत्रकार वार्ता में उपस्थित सभी पत्रकार बंधुओं का आभार माना।

गुना से मोहन शर्मा की रिपोर्ट