Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 4, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

*नीरज नाइटराइडर्स ने एक दिन में जीते 5 गोल्ड व 3 सिल्वर मैडल*

*सीनियर सिटीजन लूडो में नायक चैलेंजर्स ने जीता गोल्ड*

*विकास जैन ने स्लो एक्टिवा रेस में जीता गोल्ड मैडल*

गुना। रोटरी क्लब गुना के रोट्रॉलम्पिक में चौथे व पांचवे दिवस भी रोट्रॉलम्पिक के खिलाड़ियों द्वारा बेहतर प्रदर्शन करते हुए चारों टीमें अपनी अपनी टीम को जिताने पूरी दम खम लगा दी।  रोटरी मीडिया प्रभारी विकास जैन नखराली ने बताया की रविवार की रात्रि में रोटरी भवन गुना में एवं सोमवार प्रातः नीलवर्ड स्कूल में रोट्रॉलम्पिक के चारो टीमें के बीच साइकिलिंग, लूडो, रस्सी कूद, सांप सीढ़ी, 100, 200, 400 मीटर दौड़, शॉट पुट व अन्य खेल खेले गए। जिसमें नीरज नाइटराइडर्स की खिलाड़ी नीलम मंगल ने रस्सी कूद प्रतियोगिता में बाजी मारते हुए सिंगल ब डबल दोनो में फाइनल मैच जीतकर दोनो गोल्ड मैडल अपने नाम कराए। तो वही नीरज नाइटराइडर्स के कप्तान डॉ नीरज जैन ने 200 मीटर सिंगल दौड़ में गोल्ड मैडल जीता, व 400 मीटर रिले दौड़ में टीम ने गोल्ड मैडल जीता। इसके साथ ही रोट्रॉलम्पिक के सबसे महेंगे खिलाड़ी विकास जैन नखराली ने स्लो एक्टिवा रेस में जीत हासिल कर टीम को पांचवा गोल्ड मैडल जिताया व 100 मीटर सिंगल दौड़ में श्री जैन ने दूसरे नंबर पर आकर टीम को सिल्वर मैडल दिलाया। साथ ही साइकिलिंग व शॉटपुट में भी टीम ने दूसरे स्थान पर आकर सिल्वर मैडल जीता।

तो वही सीनियर सिटीजन के बीच लूडो व सांप सीढ़ी का खेल खेला गया जिसमें नायक चैलेंजर्स के सीनियर खिलाड़ी इंजी डीएन नीखरा ने जीत हासिल कर टीम को गोल्ड मैडल जिताया तो वही साइकिलिंग व शॉटपुट में विशाल विक्टर्स टीम ने गोल्ड मैडल जीता। इसके साथ ही गौरव फ़ाइटर्स टीम ने शॉटपुट महिला में गोल्ड मैडल जीता व अन्य खेलों में वेहतर प्रदशर्न करते हुए टीम को सिल्वर मेडल दिलाये। जिसमे रेफरी मॉडर्न स्कूल के टीचर विकास शर्मा ने निर्णायक भूमिका निफाते हुए निष्पक्ष खेल कराया। खिलाड़ियों को रोटरी अध्यक्ष सुनील अग्रेश, सचिव श्याम गर्ग, रोट्रॉलम्पिक संयोजक पवन अग्रवाल, सहयोगी विशाल अग्रवाल ने माल्यार्पण व  मैडल पहनाकर विजेता टीम के खिलाड़ियों को सम्मानित किया।

गुना से मोहन शर्मा की रिपोर्ट