Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 1, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

संजय तिवारी रिपोर्टर

कलेक्टर ने संडे साइकलिंग कार्यक्रम के तहत साईकल चलाकर दिया स्वस्थ सेहत-स्वच्छ शहर का संदेश

समाज सेवा की भूमिका में सभी नागरिकों का हो अपना अमूल्य योगदान-योगेश खण्डेलवाल

आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम अंतर्गत युवायो की सशक्त पैगाम फाउंडेशन टीम के संखनाद से संडे सायकलिंग थीम के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया।जिसमे कार्यक्रम के शुभारंभ में जिले के लोकप्रिय कलेक्टर के मुख्य आतिथ्य के रूप में उपस्थित होकर युवायो के अंदर प्राण वायु भरकर गर्मजोशी के साथ नगर के ह्रदय स्थल गांधी चौक से संडे सायकलिंग रैली का शुभारंभ किया।जिसमें नगर के विभिन्न मार्गो से होकर स्वच्छता एवं स्वस्थय सेहत के प्रति जागरुक करने का कार्य टीम द्वारा किया गया।कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव सहित युवाओ ने साइकिल चलाकर स्वच्छता रहने का संदेश दिया।यह साइकिलिंग रैली गांधी चौक से प्रारंभ हुई जो जय स्तंभ चौक, पुराना बस स्टैंड ,स्टेशन चौराहा से होते हुए सगरा तालाब में संपन्न हुई।अमृत महोत्सव के उदेष्य को चरितार्थ करने के लिये जनभागीदारी से जनादोलन के रूप में इसे जन जन तक पहुंचाया जायेगा जिसके द्वारा जनमानस में फिटनेस के साथ-साथ स्वच्छ्ता के लिए जागरूकता एवं स्वस्थ जीवनशैली को अपनाने के लिये लोगो को प्रेरित किया जायेगा।

कलेक्टर की उपस्थिति में हुआ शुभारंभ

भारत की आजादी के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में पैगाम फाउंडेशन टीम द्वारा सुबह 8 बजे आजादी का अमृत महोत्सव के तहत संडे सायकलिंग का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव एवं दिविक श्रीवास्तव की गरिमामई उपस्थिति में कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।यह रन स्थानीय गांधी चौक से प्रारंभ होकर जय स्तंभ चौक,स्टेशन चौक से होते हुए सगरा चौक से सगरा तालाब में संम्पन की गई।यह कार्यक्रम संडे टू संडे अलग अलग रूट के तहत थीम निर्धारित कर गंतव्य पर पहुँचकर पर्यावरण को संरक्षण देने का कार्य युवायो द्वारा किया जाएगा।साथ ही संदेश के माध्यम से सभी नागरिकों को इस थीम में जुड़ने की पहल की जाएगी।

कोविड गाईडलाइन के तहत आयोजित किया कार्यक्रम

कार्यक्रम के इवेंट मैनेजर अजय कुमार गुप्ता एवं मनोज नापित ने बताया है कि पैगाम फाउंडेशन टीम लगातार सामाजिक कार्यो में अपना अमूल्य योगदान निस्वार्थ भाव से देती आ रही है।जिस में कार्यक्रम के आयोजन हेतु साशन, प्रसाशन द्वारा जारी कोविड गाइड लाइन के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।जिसमे मास्क का प्रयोग,सनेटाइज़र का उपयोग एवं सामाजिक दूरी का विशेष ध्यान में रखते हुए कार्यक्रम आयोजित किया गया है एवं आगे भी निरंतर आयोजित किया जाएगा।

वृहद प्लास्टिक वेस्ट संग्रह कर किया पौधारोपण

आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम अंतर्गत युवायो की सशक्त पैगाम फाउंडेशन टीम के माध्यम से संपूर्ण जिले में क्लीन इंडिया अभियान (स्वच्छ भारत) के तहत प्लास्टिक वेस्ट एकत्रित करने का अभियान चलाया गया है।संडे सायकलिंग के थीम के तहत घर-घर और गली-गली से प्लास्टिक वेस्ट संग्रहण का कार्य हर संडे टू संडे निरंतर जारी रहेगा।कार्यक्रम के दौरान कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव, उनके पुत्र दिविक श्रीवास्तव, सी एम ओ एस के गढ़पाले सहित,सन्यासी नागा बाबा आकाशपुरी सगरा भैरव धाम, पैगाम फॉउंडेशन के योगेश खंडेलवाल, अजय गुप्ता,द्वारा सगरा तालाब के आस पास साफ सफाई के बाद पौधरोपण सुरक्षा का संकल्प लिया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए इन्होंने कहा

कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव ने कहा कि आजादी के 75 वर्ष के अंतर्गत पैगाम फाउंडेशन टीम द्वारा संडे सायकलिंग थीम के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया है।कलेक्टर ने कहा कि जिस प्रकार हम अपने बच्चों की देखभाल करते है उसी तरह हमे पौधों का ध्यान रखना चाहिये। जब पौधे बड़े होंगे तो हमे फल फूल प्रदान करेंगे।नगर को स्वच्छता के पायदान तक पहुंचाने के लिए सभी का सहयोग अपेक्षित है उन्होंने कहा कि घर से निकलने वाले गीले एवं सूखे कचरे को घर तक आने वाली कचरा गाड़ी में डालें।उन्होंने कहा कि इंदौर पांचवी बार स्वच्छता में आगे रहा है, इसी तरह हम यदि स्वच्छ सर्वेक्षण मे अच्छी रैंक लाते हैं तो यह उमरिया वालों के लिए गर्व का विषय होगा। इसके लिए नागरिकों के सहयोग की आवश्यकता है।कूड़ा सड़क मे ना फेंके डस्टबिन मे रखे। और कचरा गाड़ी मे डालें। नाली मे पन्नी या कूड़ा ना डालें। किसी को गन्दगी करते देखें तो रोके।

संजीव श्रीवास्तव, कलेक्टर उमरिया(म.प्र)

आजादी की 75वे अमृत महोत्सव के तहत संडे साइकिलिंग का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य स्वास्थ्य एवं पर्यावरण से है।जिले भर में सिंगल यूज प्लास्टिक को एकत्रित करके डिस्पोज़ किया जाएगा।पर्यावरण को स्वच्छ रखना हम सबका कर्तव्य है कि हम स्वच्छता के प्रति अपने दायित्व को समझें और शपथ लें कि हम न गंदगी करेंगे और न करने देंगे।स्वछता, भक्ति के बाद दूसरी सबसे महत्वपूर्ण चीज़ है, गांधीजी के अनुसार,”जब तक आप झाड़ू और बाल्टी अपने हाथों में नहीं लेते तब तक आप अपने गांव एवं कस्बे को स्वस्थ नहीं कर सकते”।स्वच्छ्ता का सीधा सम्बन्ध हमारे शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ा हुआ है।

योगेश खंडेलवाल,अध्यक्ष पैगाम फॉउंडेशन टीम उमरिया

युवाओं ने आमजन से की अपील

प्लास्टिक प्रदुषण रोकने के लिए प्लास्टिक से बने उत्पादों का कम से कम इस्तेमाल करना होगा, ताकि हमे प्लास्टिक से मुक्ति मिल सके। लोगों में जागरूकता फैलानी होगी, ताकि लोग भी प्लास्टिक का इस्तेमाल कम करना शुरू करे। बोतल में पैक पानी का कम से कम इस्तेमाल करें, जिससे प्लास्टिक का दोहन नहीं होगा।

भेट की स्मृति चिन्ह

युवायो द्वारा जिले के लोकप्रिय, कलेक्टर श्री संजीव श्रीवास्तव एवं उनके पुत्र दिविक श्रीवास्तव को पैगाम फाउंडेशन टीम के युवाओं द्वारा संडे साइकिलिंग कार्यक्रम यादगार बनाने के लिए सम्मान के रूप में संडे साइकिलिंग का प्रतीक चिह्न भेंट कर सम्मानित किया।कार्यक्रम के अंत मे कार्यक्रम में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को माननीय कलेक्टर द्वारा प्रमाण पत्र वितरित किया गया।

राष्ट्रगान के साथ हुआ कार्यक्रम का समापन

पैग़ाम फॉउन्डेशन ने युवाओं में राष्ट्रभावना जागृत करने के उद्देश्य से कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान से किया । योगेश खण्डेलवाल ने बताया कि पैग़ाम फॉउन्डेशन की अपनी परमपरा रही है कि हमारे यहाँ राष्ट्र सरवोपरि है और हम युवाओं में राष्ट्र भावना जागृत करने के उद्देश्य से अपने पथ पर अग्रसर हैं।

कार्यक्रम में इनकी रही उपस्थिति

इस अभियान पर कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव,युथ आइकॉन इंजीनियर दिविक सीएमओ शशि कपूर गढ़पाले,पैगाम फाउंडेशन के संस्थापक कवि शारिब असरफी,अध्यक्ष योगेश खंडेलवाल,उपाध्यक्ष अजय गुप्ता, समाजसेवी मनोज नापित जी,धर्मेंद्र साहू,प्रियंका तिवारी,अल्पना तिवारी,प्रिया रजक,रितिक केशरवानी,अजय गुप्ता,आदित्य पटेल,सौरभ अग्रवाल, सोनू रजक सहित युवा साथी,समा जसेवी,गणमान्य नागरिक,प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक माध्यम के पत्रकार गण उपस्थित रहे है।. संजय तिवारी की रिपोर्ट