Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 9, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

कमलेश कावड़कर रिपोर्टर

भाजपाईयो ने धूमधाम से मनाया भाजपा का स्थापना दिवस

भैंसदेही:-भारतीय जनता पार्टी का 42वां स्थापना दिवस बुधवार को हर्षोल्लास से मनाया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता,डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी व पं. दीनदयाल उपाध्याय व कुशाभाऊ ठाकरे के चित्र का पूजन कर किया गया।स्थापना कार्यक्रम नगर सहित मंडल के सभी 57 बूथो पर यह कार्यक्रम कार्यकर्ताओ द्वारा मनाया गया।नगर के सांस्कृतिक भवन में भाजपाईयों ने ध्वजारोहण कर स्थापना दिवस मनाया।प्रातः 10 बजे राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन का एलईडी स्क्रीन के माध्यम से सीधा प्रसारण किया गया।इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता प्रदीपसिंह ठाकुर ने सभी कार्यकर्ता और पदाधिकारियों को पार्टी के स्थापना दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दीं और कहा कि हम सौभाग्यशाली है कि आज हम पार्टी का 42वां स्थापना दिवस मना रहे हैं। देशभक्ति और भाजपा एक दूसरे के पर्यायवाची शब्द है। भाजपा का कोई एजेंडा नहीं है भाजपा जो कहती है वह करती है।जिला महामंत्री राहुल चौहान के कहा कि हम उस दल के कार्यकर्ता हैं। जिसने आजादी और देश के लिए बलिदान दिया। हम उस पार्टी के कार्यकर्ता हैं जिसके लिए देश प्रथम है।पूर्व नपाध्यक्ष अनिलसिंह ठाकुर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का आज हम 42 वा स्थापना वर्ष मना रहे इस पूरी यात्रा में भाजपा का एक ही लक्ष्य रहा है राष्ट्रहित व अंतिम छोर तक के व्यक्ति को सम्मान मिले जिसका आज तक अनुसरण किया जा रहा है। भाजपा मंडल अध्यक्ष मनीष सोलंकी ने बताया कि जिला नेतृत्व के निर्देशानुसार और भाजपा के वरिष्ठ नेतृत्व में बुधवार को नगर मण्डल सहित सभी 57 बूथो में पार्टी का स्थापना दिवस मनाया गया।सांस्कृतिक भवन में हुए कार्यक्रम में भाजपा नेता सुरेश पाल,प्रमोद महाले,अधिवक्ता संजय तिवारी,महामन्त्री दिलीप घोरे,उपाध्यक्ष बंटी आर्य,दिनेश पटेल,अजय कौशिक,रम्मू बेले,युवा मोर्चा अध्यक्ष संतोष पाल,ललित छत्रपाल,दिनेश कोसे,सुमित यादव,योगेश डागोर,विक्की जैन,रघुनाथ हरसूले,सोनू राठौर,पीयूष वाघमारे,चंचल कनाठे सहित नगर मण्डल के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं मौजूद रहे।

भैंसदेही से कमलेश कावड़कर की रिपोर्ट