संजय गोहलोद रिपोर्टर

*आगामी 10 अप्रैल को नगर में आयोजित *
आलीराजपुर:रामनवमी शोभा यात्रा के निमित्त हिंदू समाज बाहरपुरा क्षेत्र की बैठक संपन्न हुईमुख्य अतिथि राठौड़ समाज किशनलाल राठौड़ के अध्यक्षता में बैठक संपन्न की बैठक में बताया गया कि शोभायात्रा में हिंदू समाज के प्रत्येक घर से संख्या आनी चाहिए और इसके लिए बाहरपुरा क्षेत्र के हिंदू समाज ने निश्चय किया कि सर्वप्रथम हमारे घर से हम माता बहनों एवं परिवार के अन्य सदस्यों को शोभायात्रा के लिए प्रेरित करेंगे और प्रयत्न करेंगे कि बहारपूरा क्षेत्र के प्रत्येक हिंदू घर से संख्या निकालकर शोभा यात्रा को भव्यता प्रदान करेंगे।
बैठक में आए युवाओं द्वारा एक और निर्णय लिया गया कि शौभा यात्रा से पहले रामदास हनुमान मंदिर से पंचमुखी हनुमान मंदिर तक ध्वज हस्तांतरण यात्रा निकालेंगे और नगर में शौभा यात्रा का भक्तिमय आभामंडल तैयार किया जाएगा इस प्रकार से एवं और भी अन्य माध्यमों से शौभा यात्रा को भव्यता प्रदान करेगे यात्रा मार्ग पर जगह जगह जल व्यवस्था, नगर सज्जा, यात्रा संचालन एवं अनुशासन में सहयोग करने के भी महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

More Stories
सतना की सहायक जेल अधीक्षिका ने 14 साल की सजा काट चुके कैदी से रचाई शादी
जनगणना 2027: पर्यवेक्षक एवं प्रगणकों का प्रशिक्षण , द्वितीय बैच का प्रशिक्षण आरम्भ
*डॉ. पूजा मिश्र की पुस्तकों का विमोचन*