भैंसदेही जनपद पंचायत क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत नवापुर एवं चिचोलीढाना में प्रातः काल सुबह सवेरे कार्यक्रम के तहत स्वच्छ भारत अभियान में ई-रिक्शा कचरा वाहन को जनपद सीईओ तहसीलदार अंशुमन राज आईएएस ने हरी झंडी दिखाकर स्वच्छ भारत अभियान की शुरुआत की जो की ई रिक्शा वाहन ग्राम में डोर टू डोर घरों से कचरा एकत्रित करने का कार्य करेंगे इसी तारतम्य मैं ग्राम पंचायत नवापुर में भ्रमण कर सोखपीट वाटर हार्वेस्टिंग सामुदायिक स्वच्छता परिसर एग्री केशन सेड हितग्राही मूलक नाडेप सोक पिट व मिडिल स्कूल नवापुर में डाइनिंग हॉल व मां की बगिया वाटिका का निरीक्षण किया गया। तथा ग्राम को प्लास्टिक मुक्त, कचरा मुक्त कराने की अपील की इस दौरान मुख्य रूप से जिला समन्वयक डॉ नीता पाल, पंचायत इंस्पेक्टर रितेश कावड़कर ,आरईएस विभाग एसडीओ वानखेड़े , उपयंत्री संतोष डेहरिया, अखिलेश चावरे, धुर्वे, पीएम आवास प्रभारी राजेश सूर्यवंशी, स्वच्छ भारत अभियान ब्लॉक समन्वय मीनाक्षी पांडे, प्रधान पाठीका चंद्ररेखा बारसकर , नामदेव कुबड़े, कांता कनाठे, पंचायत प्रशासन डीपी स्वर्णकार, ग्राम पटेल बालकृष्ण वागद्रे, ज्ञानराव धोटे, देवीदास गायंसे, मनरेगा एपीओ भरत सिंह रघुवंशी, सचिव रविंद्र वागद्रे, पंचायत मेट सुरेश उर्फ मन्नी धोटे, कमलेश धोटे, स्वयं सहायता समूह सुमन चढोकार, बाली धोटे, इन लोगों का स्वच्छता में भरपूर सहयोग हमेशा रहता है इसके साथ ही नवापुर के ग्रामीण मौजूद रहे।












भैंसदेही से कमलेश कावड़कर की रिपोर्ट

More Stories
महाशिवरात्रि पर्व बड़े धूमधाम से मनाया शिव की भक्ति लीन*
माता पिता का ऋण हम जिवन पर्यन्त नही उतार सकते- पंडित पाठक
राहुल सिंह चौहान बने भारतीय पत्रकार संघ AIJ (यूथ विंग) के धार जिला उपाध्यक्ष*