Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 3, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

सचिन तेन्दुलकर मार्ग पर कार में बैठकर मोबाइल पर आईपीएल का ऑनलाईन सट्टा खिलाते हुए एक सट्टेवाज को पकड़ा

ऽ कियासेल्टोस कार में बैठकर मोबाइल पर आईपीएल मैच पर हार-जीत का दाब लगाकर सट्टा खिलाता था।

ऽ पुलिस टीम ने एक आई फोन 11 प्रो, एक कियासेल्टोस कार तथा 3,88,500/-रूपये नगद जप्त किये।

ग्वालियर 10.04.2022- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री अमित सांघी,भापुसे को दिनांक 09.04.22 को जरिए मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि थाना विश्वविद्यालय क्षेत्र में सचिन तेन्दुलकर मार्ग पर यादव मार्केट के पास एक व्यक्ति अपनी कार में बैठकर आईपीएल क्रिकेट पर ऑनलाईन सट्टा खिला रहा हैं। उक्त सूचना पर एसएसपी ग्वालियर ने अति. पुलिस अधीक्षक शहर(पूर्व/अपराध) श्री राजेश डण्डोतिया को पुलिस की टीम को आईपीएल क्रिकेट पर हार जीत का दाब लगाकर सट्टा खिलवा रहे सटोरिए पर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया। अति. पुलिस अधीक्षक शहर(पूर्व/अपराध) के निर्देशों के परिपालन में क्राईम ब्रांच व थाना विश्वविद्यालय की संयुक्त पुलिस टीम को उक्त सूचना की तस्दीक कर सटोरिए को पकड़ने हेतु लगाया गया।
वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा दिये गये निर्देशानुसार सीएसपी विश्वविद्यालय श्री रत्नेश तोमर एवं डीएसपी अपराध श्री नागेन्द्र सिंह सिकरवार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी क्राईम ब्रांच निरीक्षक दामोदर गुप्ता एवं थाना प्रभारी विश्वविद्यालय निरी. संतोष मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम को मुखबिर के बताये स्थान सचिन तेन्दुलकर मार्ग पर यादव मार्केट के पास कार्यवाही हेतु भेजा गया। पुलिस टीम को मुखबिर के बताये स्थान पर एक व्यक्ति कियासेल्टोस कार में बैठकर मोबाइल पर आईपीएल मैच पर रूपयों का हार-जीत का दाब लगाकर सट्टा खिलाते हुए मिला। जिसे पुलिस टीम द्वारा मौके से सट्टा खिलाते हुए पकड़ा गया। पकड़े गये व्यक्ति के मोबाइल पर व्हाट्सएप के जरिए लगातार कॉल आ रहे थे जिस पर पकड़ा गया व्यक्ति कम रूपयों में अधिक रूपये देने की बात कर रहा था। पकड़े गये सटोरिए ने पूछताछ में बताया कि वह World777 तथा 99hub.in साईटों के माध्यम से आईपीएल क्रिकेट पर ऑनलाईन सट्टा खिला रहा था। उसने बताया कि ऑनलाईन साईटों की लिंक एक अन्य व्यक्ति के द्वारा उसे भेजी जाती थी। पकड़े गये व्यक्ति की कार की तलाशी लेने पर कार की सीट पर रखे 3,88,500/-रूपये रखे मिले जो कि सट्टे में लेनदेन के लिये रखे हुए थे। पकड़े गये आरोपी के पास से पुलिस टीम द्वारा एक आई फोन 11-प्रो, एक कियासेल्टोस कार तथा 3,88,500/-रूपये नगद जप्त किये गये। थाना विश्वविद्यालय पुलिस द्वारा उक्त दो आरोपियों के खिलाफ प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर ने निर्देश पर क्राईम ब्रांच तथा ग्वालियर पुलिस द्वारा विगत दिनों से लगातार आईपीएल क्रिकेट पर ऑनलाईन सट्टा खिला रहे लागों पर प्रभावी कार्यवाही की जा रही है और इस प्रकार की कार्यवाही निरन्तर जारी रहेगी।

बरामद मशरूका:- एक आई फोन 11 प्रो, एक कियासेल्टोस कार तथा 3,88,500/-रूपये नगद।

सराहनीय भूमिका:- उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी क्राईम ब्र्रांच निरीक्षक दामोदर गुप्ता, थाना प्रभारी विश्वविद्यालय निरी. संतोष मिश्रा क्राईम ब्रांच टीम- उनि राजीव बिरथरे, नितिन छिल्लर, सउनि राजकुमार राजावत, प्र.आर. घनश्याम जाट एवं थाना विश्वविद्यालय टीम- उनि प्रदीप कुमार, प्र.आर. नंदराम, आर. उमेश शर्मा की सराहनीय भूमिका रही।