कमलेश कावड़कर रिपोर्टर
भैंसदेही – प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की मंशा अनुसार आज प्रदेश में जल अभिषेक अभियान के तहत अमृत सरोवर का भूमि पूजन किया गया। इसी कड़ी में भैंसदेही विकासखंड के ग्राम पंचायत पारडी के ग्राम बर्रा सायगोहान के समीप अमृत सरोवर का पूजन क्षेत्रीय विधायक धरमु सिंह सिरसाम ,भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष प्रदीप सिंह किलेदार भाजपा जिला उपाध्यक्ष देवीसिंह ठाकुर मंडल महामंत्री दिलीप घोरे, वरिष्ठ भाजपा नेता सुखदेव अमरूते, युवा मोर्चा अध्यक्ष संतोष पाल के मुख्य आतिथ्य में किया गया। जिले में स्वीकृत कुल 5 अमृत सरोवर में से एक अमृत सरोवर का निर्माण 41लाख से होना बताया। भूमि पूजन कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री के उद्बोधन का सीधा प्रसारण ग्रामीणों को सुनाया गया। कार्यक्रमों को संबोधित करते हुए विधायक सिरसाम ने अमृत सरोवर को लेकर ग्रामीणों को शुभकामनाएं दी।भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रदीप सिंह किलेदार ने कहा कि हमारे संवेदनशील मुख्यमंत्री ने हमेशा जमीन से जुड़े लोगों की पहले चिंता की है अमृत सरोवर बन जाने से क्षेत्र में खुशहाली आएगी ओर किसान खुशहाल होगा।भाजपा जिला उपाध्यक्ष देवी सिंह ठाकुर ने कहा कि अमृत सरोवर का निर्माण हमारे क्षेत्र में होने से हमारे ग्रामीणों को निश्चित रूप से लाभ मिलेगा और क्षेत्र हरा भरा रहेगा। इस मौके पर प्रभारी तहसीलदारआईएस अंशुमन राज, एपीओ भरत राजपूत, एसडीओ वानखेडे सब इंजीनियर संतोष डेहरिया, उमेश ढडोरे, सहित भाजपा जनप्रतिनिधि ग्रामीण उपस्थित थे ।








भैंसदेही से कमलेश कावड़कर की रिपोर्ट

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है