*पिता के जन्मदिन पर बेटे ने किया रक्तदान*
गुना। श्री हनुमान जयंति के शुभ अवसर पर उमरी रोड पार् विशाल रक्तदान शिविर लगाया गया। जिला चिकित्सालय गुना के रक्तदान बैंक में रक्त की कमी न पड़े इसके लिए समाजसेवी वीर वहादुर सिंह कीरू भैया के जम्मदिन के शुभअवसर पर उनके शुभचिंतकों ने कुबेटा टेक्टर शोरूम नानाखेड़ी पर विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन कर जन्मदिन मनाया गया। शिविर में पिता के जन्मदिन पर उनके बेटे दिव्यांश सहित 52 यूनिट से अधिक रक्तदान किया गया। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष हरिसिह यादव, सरदार सिंह यादव, हरवीर सिंह यादव, माधो सिंह यादव, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी विकास जैन नखराली सहित बड़ी संख्या में समाजजनों ने रक्तदान शिविर में पहुँच बधाई शुभकामनाएं दी। सीएमएचओ डॉ राजकुमार ऋषिस्वर ने बताया कि जिला अस्पताल में थैलेसीमिया के बच्चों को रक्त की अत्यधिक आवश्यकता पड़ती है। मरीजों के परिजनों को इधर उधर भटकना पड़ता है। जिसमे थैलेसीमिया के बच्चों की उम्र बढ़ने से रक्त की जल्दी जल्दी आवश्यता पड़ती है यह रक्तदान शिविर ऐसे बच्चों को संजीवनी बूटी की तरह काम करेंगा। श्री यादव से प्रेरणा लेकर नगरवासियों को जन्मदिन पर इस प्रकार के आयोजन होते रहे तो निश्चित ही जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में रक्त सदैव बना रहेगा। इस मौके पर ब्लड बैंक इंचार्ज आर पी शर्मा व डॉ अशोक कुमार, ऋषव जैन, मुकेश मौर्य, विनोद रजक, अनिल नामदेव सहित स्टॉफ मौजूद रहे।
मोहन शर्मा की रिपोर्ट

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है