Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
February 16, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

शेख़ आसिफ़ रिपोर्टर

आयोजित हुआ सुरभि साहित्य एवं संस्कृति अकादमी का राष्ट्रीय महा अलंकरण समारोह।
साहित्य सम्मेलन में सम्मानित हुए देशभर के साहित्यकार।
शारदा देवी जोशी, डॉ ओम प्रकाश हयारण “दर्द”, राधेश्याम शाक्य की पुस्तक का हुआ विमोचन

खंडवा। सुरभि साहित्य एवं संस्कृति अकादमी का 25 वां साहित्य सम्मेलन देशभर के लेखक, कवि, समाजसेवी, साहित्यकार, गीत, गजलकार एवं विभिन्न विधाओं में पारंगत महानुभावों का सम्मान शाल एवं स्मृति चिन्ह भैटकर आयोजित हुआ। यह जानकारी देते हुए संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष डाॅ जगदीशचन्द्र चौरे एवं प्रवक्ता निर्मल मंगवानी ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में समाज सेवी महन्त योगेन्द्र जी, अवधेश दवे इंदौर, अशोक बड़जात्या एवं विशिष्ट अतिथि रूप में प्रमोद जैन, रितेश गोयल, वन विकास निगम के सेवानिवृत्त प्रबंधक श्री यूके गोयल, डॉ रमेश शर्मा धुवादार बुरहानपुर, प्रमोद जैन, रितेश गोयल, श्रीमती ममता सुभाष जायसवाल, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष भीकनगाव, श्रीमती प्रतिभा राजेंद्र यादव, मुक्ति लाल नरेड़ी, अरविंद लाड़, देवेंद्र शास्त्री उपस्थित थे। कार्यक्रम का आगाज मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण पश्चात सोनम चौरे द्वारा सरस्वती वंदना प्रस्तुत की गई एवं अतिथियों के लिए स्वागत गीत रश्मि चौरे एवं बालिका पायल हरियाले द्वारा स्वागत नृत्य की सुंदर मनमोहक प्रस्तुति दी गयी। यह राष्ट्रीय स्तरीय कार्यक्रम दो सत्र में हुआ। प्रथम सत्र सम्मान समारोह अलंकरण के दौरान देशभर के साहित्यकार, समाजसेवियों को शाल एवं स्मृति चिन्ह भैटकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर शारदा देवी जोशी, राधेश्याम शाक्य एवं डॉ ओम प्रकाश हयारण “दर्द” झांसी की पुस्तक का विमोचन अतिथियों के कर कमलों से हुआ। द्वितीय सत्र में अखिल भारतीय विराट कवि सम्मेलन आयोजित हुआ। कार्यक्रम प्रातः ग्यारह बजे से शाम छः बजे तक रेल्वे स्टेशन के समीप निजी होटल मे आयोजित हुआ। इस महा अलंकरण में देश भर के साहित्यकारों, रचनाधर्मियों ने सहभागिता की। इस राष्ट्रीय महा अलंकरण के दौरान सम्मिलित समस्त अतिथिगणों के साथ ही विश्वनाथ हरियाले, अनारसिंह सोलंकी खरगोन, ओमप्रकाश गर्ग, गेहीराम सितलानी, किशनलाल अग्रवाल, सिद्धार्थ जैन महलवाले, देवेन्द्र जैन, चंद्रकांत सांड, शैलेश पालीवाल, निर्मल मंगवानी, तारकेश्वर चौरे, सुरेंद्र गीते, श्याम शुक्ला, नीलम नानक बजाज, गणेश भावसार, हर्षा ठाकुर, पिंकी राठौर, माधुरी मालपानी, मीना पुंडगें, महेश मूलचंदानी, मंगला चौरे, कमल पटेल, मनीष गुप्ता, प्रदीप जैन, आदि सहित अनेक साहित्यकार, रचनाकार, समाजसेवी विभूषित हुए। कार्यक्रम का सफल संचालन केबी मंसारे एवं अंत में उपस्थितों का आभार शरद चौरे द्वारा व्यक्त किया गया।।।

शेख़ आसिफ़ खंडवा