Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 10, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

इरफान अन्सारी की रिपोर्ट

उज्जैन पुलिस नें किया सब्जी व्रिकेता के घर हुई चोरी का 24 घण्टे के भीतर खुलासा।

थाना कोतवाली पुलिस ने किया एक आरोपी को गिरफ्तार किया पवन उर्फ रितिक 21 साल निवासी रामविलास की चाल का निवासी से
सोने चांदी के जेवरात व नगदी सहित लगभग 2.50 लाख रुपये का माल बरामद किया

पुलिस अधीक्षक उज्जैन सत्येन्द्र कुमार शुक्ल द्वारा संपत्ति संबंधीत गंभीर अपराधो में त्वरित निकाल व आरोपीयो की अति शीघ्र गिरफ्तारी, चोरी, लूट, डकैती जैसे अपराधो पर अंकुश लगाने हेतु लगातार निर्देश दिए जा रहे हैं। इसी तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उज्जैन आकाश भुरिया तथा नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली सचिन परते के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली अमित सोलंकी द्वारा थानास्तर पर टीम का गठन कर थाना क्षेत्र में हुई चोरी का खुलासा करने व आरोपी को गिरफ्तार कर कुल लगभग 2.50 लाख का सामना आरोपी से बरामद करने में सफलता हासिल की है।
जानकारी देते हुए बता दे
19.04.2022 को फरियादि संगीता पती रवि हरोड द्वारा थाना कोतवाली पर सूचना दी गई कि बीती रात संगीता अपने परिवार के साथ रात करीब 11 बजे परिवार सहित तीसरी मंजिल पर सोने चली गई थी। सुबह करीब 07.00 बजे संगीता और उसके पति ने कीचन में लगा ताला खोलकर अंदर जाकर देखा तो कीचन से लगे स्टोर में रखी अलमारी का दरवाजा खुला हुआ था तथा उसमें रखा सामान भी बिखरा हुआ था। संगीता द्वारा अलमारी का लाकर खोलकर देखने पर उसमें रखी नगदी रकम लगभग 12 हजार रुपये तथा संगीता की सोने चांदी के ज्वेलरी गायब थी जिसे पवन चुरा ले गया था
पवन ने रात 11 बजे से सुबह 7 बजे के बीच चोरी की संगीता की रिपोर्ट पर अज्ञात बदमाश के विरुद्ध थाना कोतवाली पर अपराध क्र. 97/2022 धारा 457,380 भादवि के अंतर्गत पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराने पर अधिकारियों द्वारा घटना को गंभीरता से लेते हुये थाना प्रभारी कोतवाली को टीम का गठन कर जल्द से जल्द अज्ञात चोर की गिरफ्तारी तथा चोरी गये मश्रुका की बरामदगी के लिये निर्देशित किया गया व आरोपी पवन की पतारसी हेतु लगाया गया।
कार्यवाही के दौरान फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट तथा डाग स्काड की टीम द्वारा घटनास्थल का मौका मुआयना किया गया तथा घटनास्थल के आस पास के मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया। कोतवाली पुलिस द्वारा लगातार किये गये प्रयासों के फलस्वरुप मुखबिर के माध्यम से जानकारी प्राप्त हुई तथा क्षेत्र में लगे सीसीटीव्ही कैमरों से प्राप्त सर्वेलांस के आधार पर थाना कोतवाली की टीम द्वारा घटना के 24 घण्टे के अंदर एक आरोपी को दिनांक 20.04.22 को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर फरियादीया के घर से चोरी किये गये सोने चांदी के जेवरात तथा नगदी रकम सहित लगभग 2.5 लाख रुपये का समान पवन के कब्जे से जप्त किया गया है।पवन से अन्य घटनाओं के संबंध में भी पुछताछ की जा रही है।

पवन के।पूर्व के अपराधिक रिकॉर्ड भी है जिसमे
पवन के विरुद्ध पूर्व में थाना कोतवाली पर आबकारी अधिनियम, चोरी, गृह अतिचार/गृह भेदन, जैसी धाराओं में कुल 02 प्रकरण दर्ज है

बरामद किया माल

  1. 1 सोने का हार,
  2. 1 जोड़ी सोने के झुमके,
  3. 1 सोने का पेंडल,
  4. 1 सोने का मंगलसुत्र,
  5. 1 जोड़ी कान की सुई धागा पैटर्न की बाली,
  6. 1 जोडी चांदी की पायल,
  7. 1 चांदी का करघोना,
    नगदी 11,000 हजार रुपये सहित कुल अनुमानित मुल्य लगभग 2.50 लाख रुपये।

सराहनीय भूमिका
उक्त संपुर्ण कार्यवाही में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक अमित सोलंकी, सउनि चन्द्रभान सिंह, प्र.आर. 1157 ओमप्रकाश मिश्रा, प्र.आर. 329 सुरेश शिन्दे तथा आर. 44 अश्विनि पाठक की सराहनीय भूमिका रही।