Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 8, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

बच्चों से रूबरू हुए कलेक्टर, बताए सफलता के मूल मंत्र

निशुल्क कोचिंग में कलेक्टर ने दिए बच्चों को टिप्स
अनंत कुमार समाधिया
श्योपुर,
कलेक्टर श्री शिवम वर्मा विजयपुर भ्रमण के दौरान शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय विजयपुर में जिला प्रशासन की पहल पर संचालित निशुल्क कोचिंग के बच्चों से रूबरू हुए तथा उन्हें सफलता के मूल मंत्र बताएं। इस दौरान उन्होंने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्र छात्राओं को सफलता अर्जित करने के लिए टिप्स भी दिए। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री पीएन सिंह एसडीएम श्री नीरज शर्मा, प्राचार्य सहित शिक्षकगण उपस्थित थे।

जिला प्रशासन की पहल पर एसडीएम श्री नीरज शर्मा द्वारा शुरू कराई गई निशुल्क कोचिंग में कलेक्टर श्री शिवम वर्मा ने बच्चों से चर्चा करते हुए कहां की सफलता मेहनत मांगती है परीक्षा की तैयारी नियमित रूप से निरंतर करते रहना चाहिए कम से कम 6 से 8 घंटे गहन अध्ययन करने की जरूरत है। वर्तमान में कंपटीशन दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। ऐसे में जो बेहतर करेगा वह आगे बढ़ेगा उन्होंने कहा कि सामूहिक अध्ययन ग्रुप चर्चा से परीक्षाओं की तैयारी में बड़ा फायदा मिलता है।

इस अवसर पर उन्होंने बच्चों द्वारा पूछे गए प्रश्नों के जवाब भी दिए। ग्रेजुएशन करने के बाद प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही छात्रा आयुषी गुप्ता के सवाल का जवाब देते हुए कहां की लगातार पढ़ने में दिक्कत हो तो 15 मिनट का गैस किया जा सकता है। लेकिन इतना भी पढ़ें मन से पढ़े और कॉन्फिडेंस रखें। इसी प्रकार छात्र जितेंद्र के सिलेबस संबंधी सवाल पर कहां की परीक्षाओं की तैयारी के लिए संबंधित विषयों की बुक लिस्ट होती है। उस लिस्ट अनुसार किताबों से तैयारी की जा सकती है। सर्वप्रथम तो एनसीईआरटी की कक्षा 6 से कक्षा 10 तक की पुस्तकें पढ़ना लाभदायक रहेगा। उन्होंने कहा कि लिस्ट अनुसार किताबें भी उपलब्ध कराने की व्यवस्था की जाएगी इसी प्रकार छात्र विनीत कुमार अवस्थी, छात्रा ग्रेसी गर्ग एवं छात्रा रितु बैरागी के प्रतियोगी परीक्षाओं से संबंधित सवालों के जवाब दिए गए।

इस अवसर पर उन्होंने साक्षात्कार में पूछे जाने वाले प्रश्नों का जवाब कैसे दिया जाए, इसकी जानकारी भी दी। उन्होंने निशुल्क कोचिंग मैं स्मार्ट क्लास की व्यवस्था कराए जाने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए।

उल्लेखनीय है कि एसडीएम श्री नीरज शर्मा द्वारा शुरू की गई इस कोचिंग क्लास में लगभग 70 छात्र-छात्राएं प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए कोचिंग प्राप्त कर रहे हैं।

निशुल्क कोचिंग की फीस भी अनूठी

शासकीय कन्या उत्तर माध्यमिक विद्यालय विजयपुर में संचालित निशुल्क कोचिंग की फीस भी अनूठी है इस कोचिंग में करने के लिए प्रत्येक छात्र अथवा छात्रा को 2 पौधे लगाने की कृष निर्धारित की गई है। मतलब कोचिंग में पढ़ने वाले बच्चे 2 पौधे विद्यालय परिसर में लगाएंगे तथा उसकी देखभाल करेंगे।

बुक बैंक एवं वाचनालय का शुभारंभ

कलेक्टर श्री शिवम वर्मा द्वारा शासकीय कन्या उत्तर माध्यमिक विद्यालय विजयपुर में नगर परिषद विजयपुर के माध्यम से स्थापित बुक बैंक एवं वाचनालय का शुभारंभ किया गया। कलेक्टर श्री शिवम वर्मा की उपस्थिति में छात्रा सुश्री ग्रेसी गर्ग द्वारा फीता काटकर लाइब्रेरी की शुरुआत की गई। पुस्तकालय से शिक्षा साहित्य में रुचि रखने वाले लोगों को लाभ प्राप्त होगा। साथ ही प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं।बच्चों को बुक बैंक के माध्यम से निशुल्क रूप से पुस्तकों की उपलब्धता सुनिश्चित होगी।