7बड़ौदा कला में अमृत सरोवर का किया अवलोकन
अनंत कुमार समाधिया
श्योपुर,
कलेक्टर श्री शिवम वर्मा द्वारा जलाभिषेक अभियान अंतर्गत जनपद पंचायत विजयपुर की ग्राम पंचायत बड़ौदा कला में निर्माणाधीन अमृत सरोवर का अवलोकन किया तथा तालाब निर्माण में कलेक्टर श्री शिवम वर्मा सहित अन्य अधिकारियों तथा जनप्रतिनिधियों द्वारा श्रमदान किया गया।

इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री टीएन सिंह, एसडीएम नीरज शर्मा, जनपद सीईओ विजयपुर श्री बलवीर कुशवाह तथा आसपास की पंचायतों के सरपंच, ग्रामीणजन व जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।
कलेक्टर श्री शिवम वर्मा द्वारा जलाभिषेक अभियान अंतर्गत बनाये जा रहे अमृत सरोवर तालाब के निर्माण कार्य में श्रमदान किया गया तथा ग्रामीणों से चर्चा कर जल संरक्षण एवं जल संवर्धन के लिए प्रेरित किया गया। उन्होने ग्रामीणों से चर्चा में कहा कि अमृत सरोवर निर्माण से क्षेत्रीय लोगों को लाभ प्राप्त होगा तथा जल स्तर में वृद्धि होगी। उन्होने कहा कि सभी प्रकार की जल संरचनाओं को स्वच्छ एवं सुरक्षित रखना हमारी प्राथमिकता है। सभी ग्रामीणजन जल संरचनाओं के निर्माण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।
उल्लेखनीय है कि जनपद पंचायत विजयपुर मैं कुल 39 स्थानों पर अमृत सरोवर तालाब का निर्माण कराया जा रहा है ग्राम बड़ौदा कला में 14 लाख 86 हजार की लागत से निर्मित अमृत सरोवर के माध्यम से लोगों को जल की सुविधा उपलब्ध होगी वही 10 हेक्टेयर भूमि भी सिंचित होगी। एक तालाब की लंबाई बेस्ट बियर सहित 120 मीटर लंबी है तालाब का केचमेंट एरिया डेढ़ वर्ग किलोमीटर है। जल संग्रहण क्षमता 26 हजार क्यूबिक मीटर रहेगी

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है