बुद्ध नाथ चोहान रिपोर्टर
परासिया विधानसभा क्षेत्र में लगातार हो रही बिजली कटौती को लेकर नाराजगी जाहिर करते हुए परासिया विधायक सोहन लाल बाल्मीक ने अनुविभागीय अधिकारी को पत्र लिखकर चेतावनी दी है क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों में बड़ी मात्रा में विद्युत कटौती की जा रही है जिसके कारण किसानों के द्वारा खेतों में जो फसलें बोई गई है वह लगाई गई है उससे किसानों को भारी अधिक नुकसान हो रहा है ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार बिजली बंद होने के कारण भीषण गर्मी में छात्र-छात्राओं व ग्रामीण जनों को असुविधा के कारण परेशान होना पड़ रहा है इस भीषण गर्मी में बगैर कूलर पंखा के रहना असंभव सा लगता है इन सभी समस्याओं को लेकर परासिया विधायक सोहनलाल बाल्मिक में परासिया अनुविभागीय अधिकारी को पत्र लिखकर शीघ्र ही सुचारू रूप से बिजली प्रदाय करने की मांग की है जल्द ही बिजली उपलब्ध नहीं करने पर क्षेत्र के ग्रामीण जनों के साथ धरना प्रदर्शन एवं चक्का जाम करने की चेतावनी दी गई है



More Stories
हिंदी-चीनी भाई-भाई से भारत फर्स्ट: दक्षिण एशिया के बदलते शक्ति संतुलन की कहानी…
नवग्रह शनिदेव मंदिर पर न्याय के देवता शनिदेव का जन्मोत्सव मनाया*
केशवाही रेंजर अंकुर तिवारी की लापरवाही ने ली किसान की जान? हाथियों के नाम पर ‘बजट’ ठिकाने या ग्रामीणों की सुरक्षा?