Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 19, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

मोहन शर्मा रिपोर्टर


भगवान परशुराम जी के जन्मोत्सव पर निकली गई शोभायात्रा का अन्य समाजों एवम अन्य धर्मावलंबी लोगो द्वारा स्वागत करना गुना जिले की गौरवशाली परंपरा एवम आपसी सम्मान का प्रतीक है। हम सब भी भगवान परशुराम जी के आदर्शो को अपना कर बंधुत्व भाव से कार्य करे। उक्त उद्गार गुना पुलिस अधीक्षक राजीव मिश्रा ने सनातन सर्व ब्राह्मण समाज के मंच पर विप्र बंधुओ के बीच व्यक्त किए ।
परशुराम जी जन्मोत्सव के उपलक्ष में सनातन ब्राह्मण समाज द्वारा शोभा यात्रा का प्रारंभ रामलीला मंच मंदिर पुरानी मंडी से प्रारंभ हुआ यात्रा हनुमान चौराहा, हॉट रोड, सदर बाजार ,लक्ष्मीगंज से होकर दुबे कॉलोनी स्थित हनुमान मंदिर पर पहुंची शोभायात्रा में महर्षि विद्या मंदिर के संस्कृत विद्यालय के छात्र भारतीय परंपरा के परिधान ने चल रहे थे उनके पीछे मातृ शक्ति, भगवान परशुराम जी का रथ के साथ ही बड़ी संख्या में विप्र जन उपस्थित रहे, शोभायात्रा में युवाओं की टोली बैंड की धुन पर थिरकती नजर आई, दुबे कालोनी में कार्यक्रम स्थल पर पहुंच कर भगवान परशुराम जी का पूजन अर्चन ,हवन एवं आरती का आयोजन भार्गव समाज प्रदेश अध्यक्ष नर्वदा शंकर भार्गव,सर्व सनातन ब्राह्मण समाज जिला अध्यक्ष रजनीश शर्मा, सनाढ्य सभा से देवी शंकर शर्मा, ओदि च्य समाज से दिनेश ओदिचय, भार्गव समाज से घनश्याम भार्गव ,आदि गौड़ समाज गोपाल शर्मा, जीजोतिया समाज से सुदर्शन तिवारी ,राधेश्याम पारीक,सुश्री नीता तिवारी आदि की उपस्थिति में कार्यक्रम प्रारंभ हुआ ,स्वागत भाषण में रजनीश शर्मा ने अतिथियों का स्वागत करते हुए समाज की गतिविधियों की जानकारी दी एवम आगामी कार्यक्रमों में सभी से सहभागिता का आह्वान किया। अध्यक्षीय उद्बोधन में नर्वदा शंकर भार्गव ने विगत कोरोना अवधि में दो वर्ष से प्रतीक्षित शोभा यात्रा में सभी विप्र बंधुओ से प्राप्त सहयोग की जानकारी देते हुए समाज की उभरती प्रतिभाओं को मार्गदर्शन हेतु शीघ्र ही संस्थान प्रारंभ करने की भी जानकारी दी ।
कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक राजीव मिश्रा का शाल श्रीफल से सम्मान किया गया । कुंभराज के छात्र धुर्व शर्मा का कक्षा 10 में जिले में दूसरा स्थान प्राप्त करने पर एवं गुना नगर के मंदिरों के पुजारियों का सम्मान किया गया । कार्यक्रम का संचालन अनिल भार्गव ने तथा आभार आनंद भार्गव ने व्यक्त करते हुए सभी विप्र बंधुओ,अतिथियों के साथ ही अन्य समाज से स्वागत कर्ता विधायक गोपीलाल जाटव,हरिशंकर विजयवर्गीय, मुस्लिम समाज,कायस्थ युवा महा सभा,सकल दिगंबर जैन समाज,समाज सेवी हरिओम खटीक,रामेश्वर पंत,राजेंद्र सलूजा,रमेश मालवीय,मित्तल इंटरप्राइजेज,आदि का शोभायात्रा का स्वागत करने पर आभार व्यक्त किया गया ।
शोभा यात्रा में मीडिया प्रभारी आनंद व्यास, सूर्य प्रकाश तिवारी,अरुण चतुर्वेदी,मनोज दुबे,लखन शास्त्री,बसंत शर्मा,दिनेश शर्मा आरएसएस,सचिन शर्मा,वीरेंद्र भार्गव,अवधेश शर्मा,दिनेश शर्मा चुक्की ,बाबूलाल शर्मा,संजय तिवारी,मनोज शर्मा,आलोक नायक,गिर्राज भार्गव ,रामकुमार चौबे,नरेंद्र भार्गव,अमित शर्मा, ओपी शर्मा, रविंद्र भट्ट,उमा शर्मा,लक्ष्मी शर्मा,डा नीरू शर्मा,रानू भार्गव, सहित जिले से बड़ी संख्या में समाज बंधु उपस्थित रहें। भगवान परशुराम जी जन्मोत्सव सप्ताह का समापन विप्र उत्थान समिति द्वारा 8 मई रविवार को विप्र भवन नजूल कालोनी पर समाज उत्थान हेतु विचार गोष्ठी एवम सह भोज के साथ रविवार को होगा ।
गुना से मोहन शर्मा