Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 19, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

अभिषेक शर्मा रिपोर्टर

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इसी दिन भगवान विष्णु ने परशुराम के रूप में अपना 6वां अवतार लिया था. इसी वजह से इस दिन अक्षय तृतीया के साथ परशुराम जयंती भी मनाई जाती है परशुराम जयंती के अवज़र पर प.श्याम बिहारी कौशिक ने बताया भगवान परशुराम का जन्म भले ही ब्राह्मण कुल में हुआ हो लेकिन उनके गुण क्षत्रियों की तरह थे ऋषि जमदग्नि और माता रेणुका के पांच पुत्रों में से चौथे पुत्र परशुराम थे परशुराम भगवान भोलेनाथ के परम भक्त थे.
पौराणिक कथाओं के अनुसार भगवान विष्णु के अवतार परशुराम जी का जन्म धरती पर हो रहे अन्याय, अधर्म और पाप कर्मों का विनाश करने के लिए हुआ था. उन्हें चिरंजीवी माना जाता है. परशुराम जी का जन्म के वक्त राम नाम रखा गया था. वे भगवान शिव की कठोर साधना करते थे. जिसके बाद भगवान भोले ने प्रसन्न होकर उन्हें कई अस्त्र-शस्त्र प्रदान किए थे. परशु भी उनमें से एक था जो उनका मुख्य हथियार था. उन्होंने परशु धारण किया था इसलिए उनका नाम परशुराम पड़ा ओर उन्हें भगवान परशुराम के नाम से जाने लगा आज पूरे भारत वर्ष में धूमधाम से परशुराम जयंती मनाई जा रही है!!

स्टेट हेड एम.पी.अभिषेक शर्मा की रिपोर्ट!!