ब्रजेश पाटिल रिपोर्टर


हरदा/ दीपगाव कला । हिंदू मुस्लिम की एकता की मिसाल के लिए जिले में सुप्रसिद्ध दीपगांव कला में ईद का पावन त्यौहार पारंपरिक एवं शांति सद्भावना के साथ मनाया गया। इस मौके पर ईदगाह में सुबह प्रातः विशेष ईद की नमाज का आयोजन किया गया। इसके बाद एक दूसरे को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद एवं बधाइयां दी गई। इस दौरान सभी हिंदू मुस्लिम भाई एकजुट होते दिखाई दिए। गांव में भी सभी ने एक दूसरे को ईद की बधाइयां दी। मुस्लिमों द्वारा रमजान माह को सबसे पवित्र माह माना जाता है इस माह में विशेष नमाजे अदा की जाती है। साथ ही देश की खुशहाली एवं उन्नति के लिए दुआएं भी मांगी जाती है। भीषण गर्मी एवं प्रतिकूल मौसम के बाद भी पांच वक्त की नियम एवं धर्म के अनुसार नवाजे पढ़ना बहुत ही कठिन कार्य है। इसके बाद मुस्लिमों द्वारा नियमित एवं बड़ी शिद्दत के साथ पवित्र माह रमजान में तीस रोजे रखे गए हैं। तीस रोजे पूरे होने के पश्चात आज ईद मनाई गई । इस मौके पर सिराली थाना पुलिस बल सहित शेख हबीब शेख वहीद शेख अफरोज शब्बीर खान से सलीम खान सचिव, इशाक नवाब खान,शेख रसूल रियाज खान
आदि मौजूद रहे ।

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है