Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 25, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

इश्क फिर अपराध
” हत्या ” .. ✍️

न्यूज़ 24x 7इंडिया के ब्यूरो रिपोर्ट जिला ब्यूरो
योगेश गुप्ता , 8305413100 ✍️

बैतुल – पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर की थी पति की हत्या इस मामले मे कोतवाली पुलिस ने आरोपी पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार के हत्या का खुलासा किया । मृतक के भाई  राजू पिता गमर सिंह धुर्वे जय प्रकाश वार्ड ने कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई थी । शिकायत दर्ज होने के बाद घटना की गंभीरता को देखते हुये पुलिस अधीक्षक  सिमाला प्रसाद . अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीरज सोनी . के निर्देशन मे अनु . वि.अधि . पुलिस सुश्री श्रृष्टिी भार्गव नेतृत्व  में थाना प्रभारी कोतवाली को दिशा निर्देश दिये तथा आरोपीयों कि तत्काल गिरफ्तार करने के लिये निर्देशित किया । थाना प्रभारी कोतवाली  अपाला सिंह , द्वारा आरोपीयो कि गिरफ्तारी किये जाने के लिये टीम गठित कि गई । वहीं कोतवाली बैतूल में मर्ग क 29 / 22 धारा 174 जा.फौ. का पंजीबध्द कर जांच में लिया गया है । जांच के दौरान मर्ग प्रथम दष्ठया धारा 304 ए भादवि का अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण कि विवेचना दौरान मामले कि गंभीरता को देखत हुये काल डिटेल निकालकर संदेहियों से पुछताछ की गई । घटना दो अप्रैल की दोपहर की है । सोनाघाटी पेट्रोल पंप के सामने भारत भारती के पास अपरलाल का शव मिला था । जिसके बाद पुलिस ने कमलती से जब पूछताछ की गई । तथा साइबर सेल की लोकेशन के आधार पर हत्या की जानकारी लगी । आरोपी पत्नी कमलती ने बताया कि उसके प्रेमी महेश पिता रतन इवने 25 साल नि.बडगी खुर्द से प्रेम संबंध था। दोनो एक दुसरे को पसंद करते थे। कमलती धुर्वे और उसके प्रेमी महेश इबने ने मिलकर मृतक अमर पिता गमर सिंह धुर्वे 35 साल जय प्रकाश वार्ड सदर का निवासी है ।हत्या करने की योजना बनाकर हत्या कि है ।
कमलती धुर्वे और उसके प्रेमी महेश इवने ने अमरसिंह की हत्या कर उसके शव को सोनाघाटी पेटोल पंप के सामने भारत भारती के पास फेक आये है जो प्रकरण में धारा 302 भादवि का इजाफा किया गया है ।  इस हत्या के आरोपियों को पकड़ने में  उनि वशंज , उनि नितिन पटेल . प्रआर 02 चंद्रकिशोर , आर 555 संताष आर 62 विकास जैन , आर 600 सोनू आर 392 दीपेन्द्र , आर 147 राजेन्द्र , आर मुकेश पंवार की सराहनीय भूमिका रही ।