Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 10, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

कमलेश कावड़कर रिपोर्टर

भैंसदेही- पूर्णा नगरी भैंसदेही में ठाकुर निज निवास पर संगीतमयी भागवत कथा का आयोजन हो रहा है। यह भागवत कथा भागवताचार्य पंडित संदीप जी उपाध्याय सुना रहे हैं। भागवत कथा में नंद घर आनन्द भयो जय कन्हैया लाल की” खूब गूंज सुनाई दी। भागवत कथा में कृष्ण जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया गया।भगवान श्रीकृष्ण की जन्म कथा का प्रसंग सुनकर श्रद्धालु भाव विभोर हो उठे। भागवत वाचक उपाध्याय ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने अपने भक्तों का उद्धार व पृथ्वी को दैत्य शक्तियों से मुक्त कराने के लिए अवतार लिया था। उन्होंने कहा कि जब-जब पृथ्वी पर धर्म की हानि होती है, तब-तब भगवान धरती पर अवतरित होते हैं।ठाकुर निवास पर चल रही श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन भगवान श्रीकृष्ण के जन्म का प्रसंग व उनके जन्म लेने के गूढ़ रहस्यों को बेहद संजीदगी के साथ सुनाया। कथा प्रसंग सुनाते हुए भागवताचार्य ने बताया कि जब अत्याचारी कंस के पापों से धरती डोलने लगी, तो भगवान कृष्ण को अवतरित होना पड़ा। सात संतानों के बाद जब देवकी गर्भवती हुई, तो उसे अपनी इस संतान की मृत्यु का भय सता रहा था। भगवान की लीला वे स्वयं ही समझ सकते हैं। भगवान कृष्ण के जन्म लेते ही जेल के सभी बंधन टूट गए और भगवान श्रीकृष्ण गोकुल पहुंच गए। कथा का संगीतमयी वर्णन सुन श्रद्धालुगण झूमने लगे। नगर के विजय सिंह राठौर के निज निवास पर चल रही भागवत कथा को सुनने के लिए प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं।

भैंसदेही से कमलेश कावड़कर की रिपोर्ट