Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 18, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

गुना,भारत कभी स्वतंत्र नहीं हुआ,अंग्रेजों ने केवल सत्ता का हस्तांतरण किया,अंग्रेजों के हित पूरे करने नेहरू को प्रधानमंत्री बनाया:-पूर्व डीजीपी मैथली शरण गुप्त

भारत कभी स्वतंत्र नहीं हुआ,अंग्रेजों ने केवल सत्ता का हस्तांतरण किया,अंग्रेजों के हित पूरे करने नेहरू को प्रधानमंत्री बनाया:-पूर्व डीजीपी मैथली शरण गुप्त

ग्वालियर संभागीय ब्यूरो मोहन शर्मा की रिपोर्ट

गुना। भारत कभी स्वतंत्र नहीं हुआ अंग्रेजों ने केवल सत्ता का हस्तांतरण किया उक्त बात प्रदेश के पूर्व डीजीपी मैथली शरण गुप्त ने रोटरी क्लब गुना मे आयोजित अपराध मुक्त भारत ” की संभावनाओं विषय पर बोलते हुए कही। उन्होंने कहा की हम पूरी तरह से आजाद नहीं हुए है। भारत की स्वतंत्रता अभी अधूरी है। 1947 में हम स्वतंत्र नहीं हुए बल्कि अंग्रेजों ने सत्ता का हस्तांतरण किया। साथ ही उन्होंने एक क्राइम फ्री स्टेट कैसे बनाया जा सकता है, महा परिवर्तन कैसे हो सकता है, इस पर भी अपनी बात रखी। पूर्व डीजीपी श्री गुप्त ने कहा कि आपको आज तक आजादी को लेकर गलत बताया गया है कि भारत स्वतंत्र हुआ है। भारत स्वतंत्र नहीं हुआ ट्रांसफर ऑफ़ पॉवर एक्ट 17 जुलाई को पारित हुआ था वह ब्रिटिश पार्लियामेंट मे पारित हुआ ।
इसका नाम दिया गया इंडिया इंडिपेंडेंस एक्ट। 18 जुलाई को इसे क्वीन की सहमति मिली। यह भारत की जमीन पर पारित नहीं हुआ था । ये भारतीयों ने पारित नहीं किया था। इसमें इंडिपेंडेंस शब्द का उपयोग शीर्षक मैं छोड़ कर कहीं भी नहीं है । इसलिए यह केवल ट्रांसफर ऑफ़ पॉवर था। आगे उन्होंने कहा कि ट्रांसफर ऑफ़ पॉवर भी किसे हुआ? नेहरू जी को। यह किसने तय किया कि उन्हें पावर ट्रांसफर होगा। एक वर्किंग कमेटी ने यह तय किया कि जो इस कमेटी का अध्यक्ष होगा, वहीं भारत का प्रधानमंत्री होगा इस कमेटी के चुनाव में नेहरू को एक भी वोट नहीं मिला था। ब्रिटिश कमेटी ने एक गुप्त रिपोर्ट दी कि अगर नेहरू को सत्ता दी जाती है तो अंग्रेजों के हित पूरे होंगे और उन्हें देश का प्रधानमंत्री बनाकर उपकृत किया गया। रोटरी मीडिया प्रभारी विकास जैन नखराली ने बताया कि 6 मई, शुक्रवार को रोटरी भवन गुना मे अपराध मुक्त भारत ” की संभावनाओं विषय पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष, अपराध मुक्त भारत एवं पूर्व पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस सुधार, (मप्र) श्री मैथिली शरण गुप्त का प्रभावी उदवोधन प्राप्त हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ आरंभ किया गया।
इस अवसर पर रोटरी अध्यक्ष सुनील अग्रेष एवं सचिव श्याम गर्ग तथा रोटरी सदस्यों की उपस्थिति में पूर्व डीजीपी श्री गुप्त का गुना रोटरी भवन में शाल श्रीफल से स्वागत कर सम्मानित किया। रोटरी द्वारा आओ ऊर्जा केंद्र के प्रसार से आज की विवशता को दूर करें और आशान्वित होकर आसुरी शक्तियों को विवश करने के लिए आगे आये और कलियुग में रामराज की कामना के सपने को चरितार्थ करने हेतु वर्तमान मे उपयोग की जाने वाली नवीन तकनीकियों का उपयोग करते हुए उक्त कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। जिसमें बड़ी संख्या में रोटरी सदस्यों ने अपनी उपस्थिति से कार्यक्रम को भव्यता प्रदान की।