Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 19, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

संजय गोहलोद रिपोर्टर

युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष तरुण मंडलोई के नेतृत्व में सिवनी में हुए आदिवासी हत्याकांड और प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष डॉ.विक्रांत भूरिया पर षड्यंत्रपूर्वक सरकार द्वारा प्रकरण पंजीबध्द किए जाने के विरोध में आज जिला कांग्रेस कार्यालय टाकीज चौराहा पर प्रदेश सरकार और मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान का पुतला दहन किया गया।

आलीराजपुर युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष तरुण मंडलोई ने बताया के मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष विक्रांत भूरिया पर जिस तरह प्रशासन ने सरकार के दबाव में षड्यंत्र के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया है, वह चिंताजनक है। श्री मंडलोई ने कहा की एक ओर सरकार आदिवासियों की हितैषी होने का दावा करती है वहीं दुसरी ओर शिवराज सरकार के राज में निरंतर आदिवासियों पर अत्याचार बड़ रहे हैं, वह चिंताजनक है। पिछले कई समय से प्रदेश में जिस तरह से आदिवासियों पर अत्याचार बड़ा है वह दु:खद है। मध्यप्रदेश के सिवनी में जिस तरह से गोमांस के शक में धानशाह (54) व संपत बट्टी (60) को कुछ युवकों ने सिर्फ शंका के आधार पर पीट-पीट कर मार डाला, वह बहुत ही भयावहक हे। क्या आदिवासियों का हितैषी होने का दावा करने वाली सरकार के लिए आदिवासी महज वोटबैंक है? वास्तव में सरकार अगर आदिवासियों की हितैषी है तो घटना में शामिल आरोपियों पर ठोस कार्यवाही कर उक्त आरोपियों के मकानों पर बुलडोजर चलाए, अन्यथा युवा कांग्रेस इस तरह की घटना बर्दाश्त नहीं करेगा। पुतला दहन करते समय शहर कांग्रेस अध्यक्ष चीतल पवार, प्र.सचिव जहिर मुगल,सोनू वर्मा, जितेंद्र देवडा, इरफान मंसूरी, मंडल अध्यक्ष धनसिंह चौहान, मनिष चौहान, पिंटू सेन, प्रदीप सोनी, बाथू पचाया, नितिन भिंडे, विशाल चौहान, धीरेन चौहान, ज्ञानू तड़वाल, सुनील तोमर मौजूद थे।