इरफान अन्सारी
व्हाट्सएप्प9425096974
भारतीय जनता पार्टी के नगर जिलाध्यक्ष विवेक जोशी के जन्मदिवस के अवसर पर महामंत्री सत्यनारायण खोईवाल , खोईवाल फ्रेंड्स क्लब द्वारा भाजपा नगर पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्ष, महामंत्रियों को श्री मदवाल्मीकिय रामायण महाकाव्य का वितरण किया गया ।
खोईवाल फ्रेंड्स क्लब के अध्यक्ष विक्रम गोंदिया ने बताया कि क्लब द्वारा एक हजार रामायण वितरित करने का संकल्प लिया है । उसी क्रम में भाजपा कार्यालय लोकशक्ति भवन पर आयोजित स्वागत कार्यक्रम में 51 रामायण महाकाव्य का वितरण किया गया । इस अवसर पर प्रदेश सह कोषाध्यक्ष अनिल जैन कालुहेड़ा ने नगर अध्यक्ष विवेक जोशी को बधाई देते हुए कहा कि रामायण मे आदर्श पिता, आदर्श सेवक, आदर्श भाई, आदर्श पति और आदर्श राजा जैसे आदर्श चरित्रों को चित्रित करते हुए रिश्तों के कर्तव्यों को दर्शाया गया है। हर व्यक्ति को रामायण महाकाव्य का पाठ करना चाहिए । इस अवसर पर अनिल जैन कालूहेड़ा, महामंत्री संजय अग्रवाल, विशाल राजोरिया, सत्यनारायण खोईवाल, जगदीश पांचाल, शिवेंद्र तिवारी, मुकेश यादव, आनन्दसिंह खींची, संजय ठाकुर, उमेशसिंह सेंगर, मोहन जायसवाल, दिनेश जाटवा, अनिल शिंदे, राकेश पंड्या, विनीता शर्मा सहित पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं ने नगर अध्यक्ष जी का स्वागत कर बधाई प्रेषित की ।

–

More Stories
अर्जुनपुरा-कछपुरा बजरिया में आस्था का सैलाब: 30 युवाओं ने एक साथ उठाई विशाल कांवड़, 1,11,000 पाले चढ़ाकर रचा इतिहास
बरुआ सागर: सिद्ध पीठ मनसल माता के आंगन में गूंजी शहनाइयां; 151 कन्याओं के सामूहिक विवाह में उमड़ा जनसैलाब
चैतमा स्थित निर्माणाधीन चिकित्सक आवास का कलेक्टर ने किया निरीक्षण