Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
February 15, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

मायके आई वर्षा को घर में घुसकर गोली मारी, भाई ने देवरों पर हत्या करने का आरोप लगाया

पुलिसअधीक्षक बैतुल सुश्री सिमाला प्रसाद द्वारा घटना स्थल कनोजिया पहुँचकर निरीक्षण करके कार्यवाही के दिशा निर्देश दिए …..

न्यूज़ 24 x7 इंडिया के लिए ब्यूरो चीफ योगेश गुप्ता 08305413100 9098279776

अपराध पर पुलिस की कार्यवाही

बैतुल / आमला ग्राम कनौजिया में 6 फरवरी की बीती रात मायके आई महिला वर्षा की हत्या से सनसनी फेल गई। अज्ञात व्यक्ति ने घर के पीछे के रास्ते से घुसकर बर्तन धो रही वर्षा नागपुरे लगभग 28 वर्षीय के सिर पर गोली मार दी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो चुकी है। गोली सिर के दाए से बाए पार हो गई। गोली चलने की घटना के समय मृतिका का बेटा उदय और दादी भागीरथी बाई घर पर थी। परिजनों के बताए अनुसार गोरे रंग का काला कलर का स्वेटर पहना व्यक्ति पीछे के दरवाजे से आया और पीछे के दरवाजे से घटना को अंजाम देकर भाग गया।

जायजाद को लेकर विवाद चलने की बात सामने आ रही है

पुलिस ने बताया कि फरियादी मृतिका के भाई कृष्णा पिता गुलाब राव पवार ने अपनी बहन वर्षा की हत्या किये जाने का शक उसके देवर सोनू उर्फ कृष्णकांत और महेश नागपुरे दोनों निवासी बोडख़ी पर व्यक्त किया है। फरियादी के अनुसार उनके बहनोई चंद्रशेखर का निधन वर्ष 2012 में हो चुका था। जायजाद को लेकर बहन का देवरों से विवाद चल रहा था। शनिवार को भी बहन को उसके देवर का फोन आया था। घटना की सूचना मिलने पर मैने घर जाकर देखा कि बहन खून से लथपथ पड़ी है। पास में खाली कारतूस भी पड़ा है। गोली चलने की जानकारी लगते ही टी आई सुनील लाटा पुलिस दल बल के साथ घटना स्थल पहुंचे। देर रात एसडीओपी नम्रता सोंधिया भी कनोजिया पहुंची। आज सुबह एफ एस एल की टीम ने भी फॉरेंसिक जांच की।
इनका कहना है
आज मृतिका का पी एम करवाया गया है। महिला के परिजनों ने कुछ लोगों पर शक होना जताया है। महिला के लिव इन में रहने की भी जानकारी आई है। घटना की जांच की जा रही है।
आमला टी आई
सुनील लाटा

आमला में गोली से हत्या का पहला मामला माना जा रहा है

आमला में गोली चलने से हत्या का यह पहला मामला बताया जा है। इसके पूर्व में महिलाओं की हत्या धारदार हथियार और आगजनी से हुई है। परंतु किसी महिला पर गोली चलाने की घटना नहीं हुई थी ।