Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
February 15, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

डबरा में देव धनी सरकार की कृपा स्वामी रुद्र आदित्यज महाराज के आदेश एवं भक्तों के सहयोग से पिछले 6 वर्षों से प्रति सोमबार चल रहा भंडारा।

ग्वालियर जिले के डबरा तहसील में पिछले 6 वर्षों से लगातार निर्विघ्न रूप से देव धनी सरकार की कृपा से और स्वामी रुद्र आदित्य आज महाराज के आदेश से भक्तों के सहयोग से भंडारे का आयोजन किया जाता है। शहर के कटारिया चौराहे पर देव धनी सरकार मंदिर डबरा में आस्था रखने वाले भक्त आपसी सहयोग से और देव धनी सरकार की कृपा से सभी जन के लिए शहर के कटारिया चौराहे रेलवे फ्लाईओवर ब्रिज के नीचे भंडारे का आयोजन करते हैं।

वहीं पर भंडारा वितरण में निरंतर आस्था पूर्ण सहयोग करते चले आ रहे एवं देव धनी सरकार मंदिर डबरा में आस्था रखने वाले भक्त एवं गुरु कृपा पान भंडार के संचालक राजेश जैन ने बताया है कि वैसे तो देव धनी सरकार सभी के लिए पूजनीय हैं लेकिन नगर में उनके कुछ भक्त हैं जो उन में विशेष आस्था रखते हैं। वही भक्त देव धनी सरकार की कृपा से और स्वामी रुद्र आदित्यज महाराज के आदेश से पिछले 6 वर्षों से प्रति सोमवार बिना रुके भंडारे का आयोजन करते चले आ रहे हैं जिसमें मंदिर से जुड़े भक्तों का निरंतर सहयोग चलता रहता है भंडारा आयोजन में विशेष सहयोग देने वालों में प्रकाश बिलैया, विजय शिवहरे, दीपू चंदानी, हितेश चांदनी, मुकेश गौतम, पवन शाहू, राजेश शिवहरे, पिंटू गुप्ता, टोनी रावत, रामु गुप्ता, मुकेश जाट, रघुबीर सिंह घुरैया, साहिल शिवहरे, राजेश जैन संचालक गुरूकृपा पान भंडार एवं अन्य भक्त गण है।