पंडित नन्द शर्मा रिपोर्टर



भिंड. राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी मजदूर यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव एडवोकेट गुडडू वाल्मीकि ने भिंड कलेक्टर सतीश कुमार एस को पत्र लिखकर नगरपालिका परिषद भिंड में सफाई कर्मचारीयों एवं अन्य कर्मचारियों की समस्यायों के निराकरण की मांग की है। राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट श्री वाल्मीकि ने बताया है कि नगरपालिका परिषद भिंड में वर्तमान में दैनिक वेतन भोगी सफाई कर्मचारीयों एवं अन्य कर्मचारियों को 8700/- रूपये वेतन का भुगतान किया जा रहा है तथा श्रम विभाग मध्यप्रदेश शासन एवं कार्यालय कलेक्टर भिंड द्वारा अप्रैल माह में जारी न्यूनतम मजदूरी दर अकुशल श्रमिक 9125/- , अर्द्धकुशल श्रमिक 9982/-, कुशल श्रमिक 11360/- रुपये निर्धारित की गई है अतः समस्त कर्मचारीयों को बढे हुए वेतन का लाभ दिया जाए तथा दैनिक वेतन भोगी (सेवा की शर्तें ) नियम 2013 के नियम 5 के उपनियम 2 के अनुसार 10 वर्ष पूर्ण करने वाले दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों को 1500/- रूपये तथा 20 वर्ष पूर्ण करने वाले कर्मचारियों को 2500/- रूपये वेतन के अतिरिक्त विशेष भत्ता का लाभ दिया जाए साथ ही विनियमितिकरण किए गए सफाई कर्मचारीयों एवं अन्य कर्मचारियों को महंगाई भत्ता का लाभ दिया जाए। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा है कि सफाई कर्मचारी नगरीय निकाय का अभिन्न अंग है जो दिन-रात मेहनत कर देश को स्वच्छ कर आमजन को स्वस्थ्य रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं शासन प्रशासन का यह कर्तव्य बनता है कि वह सफाई कर्मचारीयों के हितों को ध्यान में रखकर उनको शासन की योजनाओं से लाभान्वित करें।

More Stories
अर्जुनपुरा-कछपुरा बजरिया में आस्था का सैलाब: 30 युवाओं ने एक साथ उठाई विशाल कांवड़, 1,11,000 पाले चढ़ाकर रचा इतिहास
बरुआ सागर: सिद्ध पीठ मनसल माता के आंगन में गूंजी शहनाइयां; 151 कन्याओं के सामूहिक विवाह में उमड़ा जनसैलाब
चैतमा स्थित निर्माणाधीन चिकित्सक आवास का कलेक्टर ने किया निरीक्षण