Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 25, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

अभिषेक शर्मा रिपोर्टर

जिले में धोखाधड़ी की बारदात पर अंकुश लगाने वरिष्ठ अधिकारियों के द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है, जिसके पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजगढ़ श्री मनकामना प्रसाद के निर्देशन में, एसडीओपी ब्यावरा नेहा गौर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी ब्यावरा सिटी निरीक्षक राजपाल सिंह राठौर के नेतृत्व मैं धोखाधड़ी करने वाले करने वाले आरोपी गणों के विरुद्ध कार्रवाई की गई है मामला इस प्रकार है कि दिनांक 10.05.2022 को नेताजी सुभाषचन्द्र बोस शासकीय पी.जी. कॉलेज ब्यावरा के प्राचार्य आर.के.गुप्ता ने कॉलेज के पत्र क्रमांक 131/2022 ब्यावरा दिनांक 10.05.2022 के माध्यम से इस विषय का की महाविद्यालय में बी.ए. दित्तीय वर्ष की परीक्षा में परीक्षार्थी सुरेश दांगी के स्थान फर्जी परीक्षार्थी कामराज गौड़ परीक्षा देते हुये पकडा गया है पेश किया गया है l जिसमें लेख है कि आज दिनांक 10.05.2022 को बी.ए. दित्तीय वर्ष की परीक्षा सांय की पाली 03 से 06 बजे के दौरान एक फर्जी छात्र कामराज गौड़ अन्य छात्र सुरेश दांगी के स्थान पर परीक्षा देते हुये पाया गया जिसे वीक्षक ने चैंकिंग के दौरान पकड़ा तत्पश्चात वास्तविक छात्र सुरेश दांगी भी आया और उसने माना कि परीक्षा में अनुपस्थित ना हो इस कारण से इस छात्र को परीक्षा में बैठेने के लिये प्रेरित किया है, छात्र सुरेश दांगी का यू.एफ.एम. केस बनाया गया, उक्त आवेदन पत्र पर से थाना ब्यावरा (शहर) में अपराध क्रमांक 269/2022 धारा 419, 420 भादवि व ¾ परीक्षा अधिनियम 1982 के तहत पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान दोनो आरोपी छात्र 1.कामराज गौड़ निवासी कचनारिया व 2.सुरेश दांगी निवासी बुखारी को अभिरक्षा में लिया जाकर प्रकरण पंजीबद्ध किया गया। इसमें चालानी कार्रवाई पूर्ण की जाकर न्यायालय पेश किया जाएगा उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक राजपाल सिंह राठौर, उनि. मोहरसिंह मण्डेलिया, कार्यवाहक प्रआर.657 बृजेन्द्रसिंह चौहान, आरक्षक 271 हरगोविन्द विश्वकर्मा की मुख्य भूमिका रही!!

स्टेट हेड एम.पी.अभिषेक शर्मा की रिपोर्ट!!