Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 1, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

सुभाष भन्नारे रिपोर्टर

परासिया.
जनपद पंचायत परासिया में अध्यक्ष पद हेतू उमरेठ क्षेत्र के जनपद सदस्य कैलाश सोनी और कन्हरगांव पटपड़ा क्षेत्र के जनपद सदस्य बुद्धनाथ चौहान का नाम सुर्खियों में है। लगभग 7 साल पहले लाटरी पद्धति से हुए जनपद अध्यक्ष पद चुनाव में कैलाश सोनी पराजित हो गए थे। आरएसएस से जुड़े होने की वजह से उनकी दावेदारी मजबूत मानी जा रही है। वहीं पूर्व उपसरपंच एवं पूर्व युवा मोर्चा उमरेठ मंडल महामंत्री एवं भाजपा उमरेठ मंडल उपाध्यक्ष और नाथ संप्रदाय संगठन के संभागीय अध्यक्ष बुद्धनाथ चौहान भी इस दौड़ में बने हुए हैं वही ने सदस्यों ने दावेदारी से पीछे हट गए हैं जनपद के नवीन प्रधान चुनने सम्मेलन होगा आज दोपहर 12 बजे जनपद पंचायत परासिया के नवीन प्रधान को चुनने गुरूवार 12 मई को दोपहर 12 बजे प्रशासकीय समिति का जपं सभागार में विशेष सम्मेलन होगा जिसमें जपं परासिया के प्रधान का पद रिक्त होने के कारण नवीन प्रधान नियुक्त किया जाएगा अनुविभागीय राजस्व अधिकारी मनोज कुमार प्रजापति ने इसके लिए समस्त प्रशासकीय समिति सदस्य पदेन जपं सदस्यों को पत्र जारी कर सूचना देते हुए आमंत्रित किया है प्रशासकीय समिति में 24 सदस्य थे प्रधान का पद अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित है प्रशासकीय समिति में इस वर्ग के 5 सदस्य हैं
जिसमें से एक समिति सदस्य की मृत्यु हो चुकी, वहीं एक सदस्य का निर्वाचन शून्य घोषित है।
जपं परासिया में प्रशासकीय समिति के नवीन प्रधान को चुनने की प्रक्रिया के चलते 2 दिन पूर्व ही भाजपा ने प्रशासकीय समिति के सदस्यों की बैठक बुलाकर रायशुमारी की गई जिसमें नवीन प्रधान के नाम को लेकर राय सुमारी तय करने का प्रयास हुआ दावेदारों के नाम को अब वरिष्ठ पदाधिकारियों द्वारा जिला प्रबंधन समिति के समक्ष रखा गया था जो एक नाम तय कर सम्मेलन आयोजन से पहले प्रशसकीय समिति सदस्यों को अवगत कराएंगी जिसमें 2 सदस्यों के नाम सामने आए हैं कैलाश सोनी और बुद्धनाथ चौहान दोनों में सामंजस बनाकर किसी एक पर सहमति बनाई जा सकती है वही दूसरा दल कांग्रेश भी अपना दम दिखा सकती है

परासिया से सुभाष भन्नारे की रिपोर्ट