Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 17, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

शेख़ आसिफ़ रिपोर्टर

महोत्सव की पूर्व संध्या पर होगा सुखमणी साहब का सामूहिक पाठ।

पालनपुर गुजरात के हास्य व्यंग भजन गायक परमानंद प्यासी देगे प्रस्तुतियां।

खंडवा। सिंधी कॉलोनी स्थित बालक धाम गुरुद्वारा में परम पूज्य स्वामी बोदाराम बालकदास साहब की 109 वीं जयंती महोत्सव के रूप में 21 से 23 मई तक बड़ी श्रद्धा एवं हर्षोल्लास से बालकधाम प्रमुख स्वामी माधवदास उदासी के सानिध्य में मनाई जाएगी। इस मौके पर अनेक संतों की उपस्थिति में तीनों ही दिन विभिन्न धार्मिक आयोजन संपन्न होंगे। यह जानकारी देते हुए बालकधाम प्रवक्ता निर्मल मंगवानी ने बताया कि 3 दिवसीय जयंती महोत्सव का आगाज शानवार 21 मई प्रात: 9 बजे भजन कीर्तन एवं पूजन पश्चात होगा, वहीं 11 बजे गुरु ग्रंथ साहब का अखंड पाठ साहिब आरंभ होगा। तत्पश्चात ध्वज वंदना होगी, इसी दिन शाम 4 बजे बाबा साहेब की मूर्ति शोभायात्रा देश विदेश से पधारे शिष्यों एवं संत महात्माओं की उपस्थिति में सिंधी कॉलोनी एवं टैगोर कॉलोनी के विभिन्न मार्गो से सिंध की दूलह शहनाई के साथ निकाली जाएगी। शोभायात्रा समाप्ति पश्चात मूर्ति की स्थापना आयोजन स्थल पर की जाएगी। रविवार 22 मई को प्रातः 8 से 9:30 बजे तक आशादीवार, आरती, अरदास एवं प्रातः 11 बजे से 1 बजे तक हवन यज्ञ संपन्न होगा। श्री मंगवानी ने बताया कि मुख्य आयोजन अंतिम दिन सोमवार 23 मई को प्रातः 9 बजे से आशादीवार, आरती, अरदास एवं दोपहर 1 बजे अखंड साहब पर भोग पश्चात गुरू का अटूट लंगर आयोजित होगा। पूर्व संध्या शुक्रवार 20 मई को शाम 6 बजे से समाज की माता बहनों द्वारा सुखमणि साहिब का सामूहिक पाठ वाचन होगा। महोत्सव के दौरान तीनों ही रात 9 बजे से पालनपुर गुजरात के सुप्रसिद्ध हास्य व्यंग भजन गायक परमानंद प्यासी, कटनी के राजेश कुमार उदासी म्यूजिकल पार्टी एवं सिंधी समाज के महंत स्वामी अर्जुनदास उदासी उल्हासनगर, स्वामी जयरामदास उदासी, मैहर आदि सहित अनेक रूहानी संतों-महंतों द्वारा संगीतमय गीतों भजनों की सुंदर प्रस्तुतियां दी जाएगी। बाबा बोदाराम एकता मंडल के समस्त सदस्यों द्वारा धर्म प्रेमी जनता से आयोजन का लाभ लेने की अपील की गई है।

शेख़ आसिफ़ खंडवा