Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 19, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

*एस सी एस टी, ओ बी सी वर्ग का कांग्रेस पार्टी में ही है सुरक्षित भविष्य : शिवहरे*

*मेहगांव-* समूचे देश के साथ – साथ मध्य प्रदेश में भी एस टी एस सी , ओ बी सी वर्ग के लोगों का एकमात्र दल काँग्रेस में सुरक्षित भविष्य है। क्योंकि आजादी से लेकर अब तक इन वर्गों की लड़ाई व हितों की बात सिर्फ और सिर्फ मात्र कांग्रेस पार्टी ने ही की है अन्य दल अगर इन वर्गों की बात करते हैं तो मात्र चंद स्वार्थ सिद्ध व चंद समय मात्र के लिये जबकि कांग्रेस ने इन वर्गों की लम्बे समय से लड़ाई लड़ी है।
यह बात बीते दिनों पूर्व सुप्रीम कोर्ट के आये फैसले की बिना ओबीसी वर्ग के आरक्षण से होंगे प्रदेश में नगरीय निकाय एवं पंचायत चुनाव के फैसले पर कांग्रेस के युवानेता मनीष शिवहरे ने कही श्री शिवहरे ने कहा है कि आज भी कोर्ट के फैसले के बिना ओबीसी आरक्षण के चुनाव कराये जाए पर भी सबसे पहले कांग्रेस पार्टी ने ही निर्णय लिया कि हम पंचायत एवं नगरीय निकाय चुनावों में 27% फीसदी ओबीसी वर्ग को टिकिट देंगे लेकिन सत्ता शासित दल के प्रदेश अध्यक्ष और मुख्यमंत्री कह रहे हैं कि हम जरूरत होने पर 27% से भी अधिक टिकिट देंगे जो कि मात्र एक छलावा है। इन वर्गों के लिए यदि देना है तो चुनावों से पहले सरकार शासकीय नोकरियों में भी 27% से अधिक लाभ दे नही तो टिकटों की बात तो मात्र नगरीय निकाय और पंचायतों के साथ साथ आगामी 2023 में विधानसभा चुनावों को देखते हुए चुनावी पिरोपगंडा है। चूंकि प्रदेश में एस सी एस टी , ओबीसी वर्ग का एक बड़ा समूह है। ऐसे में यह आरक्षण की तलवार आने वाले विधानसभा चुनावों में कही राह का रोडा न बन जाये चूंकि भाजपा की मंशा है। 2023 में विधानसभा चुनावों को हथियाना, श्री शिवहरे ने कहा है कि अब भारतीय जनता पार्टी के लोग यह सपना देखना छोड़ देंगे कि प्रदेश में अब उनकी सत्ता वापिस होगी चूंकि 15 सालों में उनका जन विरोधी चेहरा प्रदेश की जनता की नज़रों में पूरी तरह से समझ मे आ चुका है जिसका जवाब प्रदेश की जनता 2023 के चुनावों में भारतीय जनता पार्टी व उसके कारिंदों को घर बिठा कर देने वाली है। अब परिणामों के लिए तैयार रहे भाजपा।

गिरजेश पचौरी पत्रकार मेहगांव मो.9926264754