विजय चौहान रिपोर्टर

आज दिनांक 13 मई 2022 को धार कलेक्टर कार्यालय मे प्रभारी मंत्री प्रभुराम चौधरी के समक्ष विभागीय समीक्षा मीटिंग मे मनावर विधानसभा के कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर अपना पक्ष रखा.
1 प्रभारी मंत्री को मनावर विधानसभा मे उमरबन और मनावर विधानसभा मे PHE विभाग की एकल नलजल योजना फैल होने के लिए PHE विभाग के अधिकारियो को जिम्मेदार ठहराया
2 एकल नलजल योजना मे सूखे पड़े बोरिंग मे दुबारा नये बोर करने के निर्देश देने के लिए प्रभारी मंत्री से अनुरोध किया
3 PHE विभाग दुआरा सिंघाना और उमबरन के गाँवों मे नर्मदा से वाटर सप्लाई नहीं करने के लिए जिम्मेदार ठहराया
4 मनावर विधानसभा के फ्लोराइड प्रभावित सभी गाँवों के लिए जल निगम के लिए नर्मदा नदी से समूह नल जल योजना पर PHE और जल निगम दोनों विभागों को मिलकर संयुक्त रूप से नई योजना बनाने का सुझाव दिया
5 मनावर मे भारी वाहनों के कारण बढ़ते ट्रैफ़िक से निदान दिलाने के लिए स्वीकृत बायपस को जल्द से जल्द वित्तीय स्वीकृति देने के लिए प्रभारी मंत्री को अवगत कराया गया
6 आदिवासी क्षेत्रों से आदिवासी बेटियों के गायब होने के मुद्दे पर सुझाव दिया की मनावर विधानसभा क्षेत्र से पलायन करने वाले मजदूरों का सभी थानो मे रिकार्ड रखा जाए
7 धामनोद कुक्षी मार्ग पर बढ़ती दुर्घटनाओं को रोकने के लिए जल्द से जल्द 4 लेना रोड़ स्वीकृत करने की मांग रखी..

More Stories
कर्नल देव आनंद गुर्जर ने ऑपरेशन सिंदूर के सफल संचालन को लेकर भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीडीएस जनरल अनिल चौहान के राजनीतिक एवं सैन्य नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया।
सतना की सहायक जेल अधीक्षिका ने 14 साल की सजा काट चुके कैदी से रचाई शादी
जनगणना 2027: पर्यवेक्षक एवं प्रगणकों का प्रशिक्षण , द्वितीय बैच का प्रशिक्षण आरम्भ