Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 18, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

ब्यूरो चीफ योगेश गुप्ता

बैतुल – जिले की स्थापना के 200 वर्ष पूर्ण होने पर एक शाम बैतूल के नाम कार्यक्रम
बैतूल– बैतूल जिले की स्थापना के 200 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर रविवार की शाम ओपन ऑडिटोरियम में ‘एक शाम बैतूल के नाम’ कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में विधायक बैतूल निलय डागा, कलेक्टर अमनबीर सिंह बैंस,  एसपी सुश्री सिमाला प्रसाद, सीईओ जिपं अभिलाष मिश्रा, अस्सिस्टेंट कलेक्टर अंशुमन राज, PRO सुरेन्द्र तिवारी, CMO अक्षत बुंदेला सहित बड़ी संख्या में नागरिकगण उपस्थित थे।

कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक श्री डागा एवं कलेक्टर श्री बैंस द्वारा दीप प्रज्जवलित कर किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत में ‘मैं हूँ बैतूल मेरी कहानी’ डॉक्यूमेंट्री प्रस्तुत की गई। कार्यक्रम में असाड़ी चिचोली के आदिवासी लोकनृत्य दल द्वारा कौड़ी नृत्य की प्रस्तुति दी गई। इसके अलावा कु. श्रेयाणी सोनी एवं कु. वंशिका माहेश्वरी द्वारा भरत नाट्यम की आकर्षक प्रस्तुति भी दी गई। कु. अप्सरा राठौर एवं कु. वैदेही वर्मा ग्रुप द्वारा लावणी नृत्य तथा कु. प्रज्ञा झगेकर द्वारा लावणी एवं मल्हार नृत्य प्रस्तुत किया गया। जिसको दर्शकों द्वारा तालियां बजाकर सराहा गया।
कार्यक्रम में जिले के कवि अखिलेश परिहार, सुनील पांसे एवं मनोज शुक्ला द्वारा काव्यपाठ किया गया। इसके साथ ही कमलेश सिंह एवं रामकिशोर पंवार द्वारा जिले के इतिहास, संस्कृति एवं भूगोल पर वैचारिक उद्बोधन प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम का संचालन श्यामदेव ब्राह्मणे ने किया ।

स्थापना दिवस कार्यक्रम की तैयारियों में अहम भूमिका निभाने वाले और कम समय मे शानदार आयोजन करने वाले बैतूल नगर पालिका के युवा सीएमओ अक्षत बुंदेला ने सभी का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर शासकीय भवनों पर रोशनी भी की गई। इसके पूर्व रविवार की सुबह ओपन ऑडिटोरियम से अभिनन्दन सरोवर तक साइकिल रैली निकाली गई। इस अवसर पर सांसद श्री डीडी उइके, कलेक्टर श्री अमनबीर सिंह बैंस, एसपी सुश्री सिमाला प्रसाद, सीईओ जिपं श्री अभिलाष मिश्रा, सीएमओ श्री अक्षत बुंदेला सहित नागरिकगण उपस्थित थे। अभिनंदन सरोवर परिसर में सांसद श्री उइके, कलेक्टर श्री बैंस एवं एसपी सुश्री प्रसाद ने पौधा रोपड़ किया ।