Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
February 24, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

*ढाबे पर खाना खा रहे युवक को मारी गोली, पेट में लगी*

*-खाना खाते समय गहराया था विवाद, क्रॉस एफआईआर दर्ज*

भिण्ड। युवक कृष्णा ढाबे पर खाना खा रहे थे, तभी पुरानी रंजिश के चलते विवाद गहरा गया। यहां दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर हमला कर दिया। एक पक्ष के युवक के सिर में गंभीर चोट है। वहीं दूसरे पक्ष के युवक को गोली मारी। गोली पेट में लगी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं पुलिस ने दोनों पक्षों की फरियाद पर क्रॉस एफआईआर दर्ज कर ली है। यह घटना मौ थाना क्षेत्रान्तर्गत घटित हुई।
मौ थाना प्रभारी संजीव तिवारी ने बताया क्षेत्र के नजदीक कृष्णा होटल पर रात्रि करीब आठ बजे विक्की यादव होटल पर पहुंचे। यहां करू यादव अपने कुछ साथियों के साथ खाना खाने गए। इसी दौरान करू उर्फ शिवम यादव अपने साथी सुरजीत के साथ गया। यहां विक्की उर्फ अनिल यादव उर्फ विक्की से किसी बात पर विवाद हो गया। यहां दोनों युवकों में मारपीट हो गई। इसी समय विक्की पर सुरजीत व करू द्वारा लोह की रोड से हमला किया। जिस पर विक्की के सिर में चोट आई। इसी समय विक्की ने कट्टे से फायर किया। गोली सीधे करू के पेट में जाकर लगी। गोली लगने से घायल हुए युवक को उपचार के लिए ग्वाालियर रेफर किया गया। घटना की जानकारी लगते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर क्रॉस मुकदमा दर्ज कर आगे की पडताल शुरू कर दी

गिरजेश पचौरी पत्रकार मेहगांव मो.9926264754