इरफान अंसारी रिपोर्टर

मध्य प्रदेश में बिजली ऑउट सोर्स कर्मचारी प्रदेश की भाजपा सरकार की सद्बुद्धि हेतु आज सोमवार को सभी जिलों में यज्ञ का आयोजन कर रहे उसी कड़ी में उज्जैन जिला बिजली ऑउट सोर्स कर्मचारी एकत्रित होकर महायज्ञ का आयोजन कर रहे है।संगठन के जिला अध्यक्ष रामबाबु बोडाना अनुसार प्रदेश की सरकार के समक्ष बिजली ऑउट सोर्स कर्मचारी विगत 10 से ज्यादा सालों से प्रदेश में बिजली कंपनियों से ठेकाप्रथा समाप्त कर अपने विभागीय संविलियन की मांग कर रहे हैं और पिछले साल सितंबर में वे अपनी मांगों को लेकर तीन दिवसीय काम बंद हड़ताल भी कर चुके हैं।हड़ताल के दौरान ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर द्वारा आश्वासन दिया गया था की इस मुद्दे पर वे संगठन के साथ बैठकर बात करेंगे,किंतु आज दिनांक तक बैठक के लिए समय नहीं दिए जाने से कर्मचारी पुनः आक्रोश व्यक्त कर करते हुए प्रदेश के गरीब ऑउट सोर्स कर्मचारियों की ओर ध्यान देने और इनकी मांगों को पूरी किए जाने हेतु ईश्वर से प्रार्थना कर सरकार को सद्बुद्धि देने हेतु महायज्ञ कर रहे हैं।

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है