पूर्व सैनिक संगठन ग्वालियर चंबल संभाग के अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन का 50 वा दिन | 4 सदस्यी डेलिगेशन मिला माननीय सीएम शिवराज सिंह चौहान से
पूर्व सैनिक संगठन ग्वालियर चंबल संभाग से आज चार सदस्यी डेलिगेशन ग्वालियर एयरपोर्ट पर माननीय मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान से मिला, डेलिगेशन की बनावट इस प्रकार थी इंद्रपाल सिंह तोमर, अरविंद सिंह तोमर, बृजेश त्यागी व रूप सिंह तोमर | माननीय सीएम साहब द्वारा पूर्व सैनिकों के 10% आरक्षण को होरिजेंटल कंपार्टमेंट बायज यथावत करने का आश्वासन दिया गया | माननीय मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने पूर्व सैनिक संगठन ग्वालियर चंबल संभाग के डेलिगेशन से विस्तार पूर्वक बात की और कहा कि मध्य प्रदेश के समस्त पूर्व सैनिकों को आप सूचित करें कि आप का 10 % आरक्षण यथावत जल्द से जल्द किया जाएगा|





More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है