Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 1, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

ग्राम गढूपुरा के पास, चरनोई की भूमि पर अवैध मिट्ठी उत्खनन बना मौत

*चंदनपुरा के पास सड़क हादसे में मिट्ठी भरकर ले जा रहे ट्रेक्टर चालक ने बाइक चालक को रौंदा, दो की घटनास्थल पर ही मौत*

*जमीन समतल कर खेती के लिए अतिक्रमण कर रहे हैं दबंग*

भिण्ड। देहात थाना क्षेत्र के अंतर्गत आज चंदनपुरा के पास मिट्टी से भरे ऑवरलोड ट्रेक्टर ट्रॉली चालक ने बाइक चालक पिता पुत्र को सड़क हादसे में रोंद डाला, जिसमें पिता पुत्र की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सबाल इस हादसे पर तो होता ही है परन्तु सबसे बड़ा सबाल यह है कि रोजाना इस मार्ग पर मिट्ठी से भरे ट्रेक्टर ट्रॉली मौत बनकर दोड़ रहे हैं, और प्रशासन इन पर शिंकजा कसने में नाकाम है, उसी नाकामी ने आज फिर से पिता पुत्र की बलि ले ली है। जिसमें दोनों ही सड़क में काल कल्वित हो गये।
जानकारी के अनुसार मृतक जीतू पुत्र पप्पू नट उम्र 18 वर्ष निवासी ब्रजबिहारी मांगलिग भवन आईएएस स्कूल एवं पप्पू पुत्र श्यामलाल उम्र 38 वर्ष निवासी बृजबिहारी मांगलिग भवन जो कि निजी काम हेतु घर से ईंट भट्टा पर ईंटों की कीमत तलाश कर घर आ रहे थे तभी मिट्ठी से लबालब भरे एक ट्रेक्टर ट्रॉली चालक ने अपनी चालकता से आपा खो दिया और बाइक चालक पिता पुत्र को देखते ही देखते रोंद डाला, बीच सड़क पर मृत पडे़ पिता पुत्र को देखकर राहगीर भी भौचक्के रहे गये और तत्काल स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना देहात थाना प्रभारी ध्यानेन्द्र सिंह को फोन पर दी उन्होंने तत्परता से दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुुंचकर मृतकों के शवों को पीएम हेतु जिला चिकित्सालय भिजवाया तथा ट्रेक्टर ट्रॉली को अपनी कस्टडी में लेकर थाने भिजवाया, तथा ट्रेक्टर चालक मौके से घटिनाकारित कर फरार हो जाने में सफल हो गया। पुलिस फिलहाल ट्रेक्टर चालक की गिरफ्तारी हेतु दविश दे रही है, देहात थाना प्रभारी ने बताया है कि जल्द ही चालक को गिरफ्तार कर लिया जायेगा।
*चरनोई की भूमि पर अवैध मिठ्ठी उत्खनन*
जानकारी के अनुसार गढुपुरा गांव के आस-पास लगभग 100 बीघा पक्की चरनोई की भूमि हैं जहां दिन-रात दबंगों द्वारा जेसीवी के माध्यम से मिट्ठी उत्खन्न किया जा रहा है, और ट्रेक्टर ट्रॉली कि सहारे इनको भिण्ड में विक्रय किया जा रहा है, कौन कितने चक्कर लगा सकता है, इस रेस में नाबालिग ट्रेक्टरों को मौत बनकर सड़क पर दौड़ा रहे हैं, रोजाना इस मार्ग पर वरिष्ठ अधिकारियों का आना जाना रहता है, बाबजूद इसके कोई कार्रवाई अभी तक न होना सबालिया निशान खड़ा करता हे, जब घटना घटित हो जाये, उसके बाद जिला प्रशासन एक्शन में आता है, यह एक चिंता का विषय है, काश पहले ही जिला प्रशासन इन मिट्ठी भरे ट्रेक्टर ट्रॉलियों पर लगाम लगा लेता तो आज ये घटना देखने को नहीं मिलती, परन्तु ऐसा होना था।
*दबंगों द्वारा किया जा रहा है अवैध मिट्ठी उत्खनन*
सूत्र बताते हैं कि राजस्व की जमीन को समतल कर कब्जा करने के उद्देश्य से दबंगों द्वारा प्रतिदिन एक सैकड़ा से अधिक ट्रेक्टर ट्रॉली मिट्ठी का खनन किया जा रहा है, अवैध रूप् से कब्जा की गई सैकड़ों हेक्टेयर जमीन पर दबंगों ने खेती करना भी शुरू कर दिया है, कई रसूखदारों के द्वारा अभी भी बीहड़ी जमीन के टीलों को समतल करने के लिए थ्रीडी का उपयोग किया जा रहा है।
*विगत कई वर्षों से चल रहा है अवैध मिट्टी खनन कारोबार*
ग्राम गढूपुरा के पास चरनोई की भूमि से जेसीवी व थ्रीडी के माध्यम से मिट्टी उत्खनन का कारोबार विगत कई वर्षों से जोर-शोर से चल रहा है, जो ट्रेक्टर ट्रॉलियों में भरकर आस-पास की ग्राम पंचायतों में चल रहे निर्माण कार्यों एवं मकानों के भराव के लिए की लिए किया जा रहा है, एक ओवरलोड ट्रेक्टर ट्रॉली मिट्टी की कीमत तीन सो से चार सो रूप्ये प्रति ट्रॉली तय है। प्रतिदिन एक सैकड़ा से अधिक मिट्टी इस चरनोई की भूमि से निकल रही है जो ट्रेक्टर ट्रॉली में भरकर खपाई जा रही है। औसतन एक ट्रेक्टर ट्रॉली दिन में पांच से छह फेरे आसानी से लगा लेता है।

*सीधी बात*

चंदनपुरा के पास ट्रेक्टर ट्रॉली मिट्ठी से भरा हुआ था जिसके चालक ने तेज व लापरवाही तरीके से चलाते हुये बाइक चालक पिता पुत्र को रोंद डाला है, जिसमें दोनों लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, पुलिस ने दोनों शवों को पीएम हेतु जिला चिकित्सालय भिजवा दिये है, तथा ट्रेक्टर चालक की गिरफ्तारी हेतु दविश दी जा रही है।

*ध्यानेन्द्र सिंह*
*देहात थाना प्रभारी*