*भगवान ने वामन के रूप में राजा बलि से दान में तीन पेग भूमि का दान,लेकर नापे तीनो लोक*
मेहगांव : मेहगांव क्षेत्र के मेघपुरा में चलरही भागवत कथा के आज चतुर्थ दिवस की कथा में आज कथा वाचक परम् संत श्री अनिल पाठक जी व्रन्दावन धाम ने राजा बलि और भक्त पहलाद की कथा का वर्णन किया ,
परीक्षत श्रीमती रामा देवी सुरेंद्र शर्मा,
राजा बलि प्रतिदिन दान देने के लिए प्रतिबद्ध रहते हे उनके दरवाजे से कभी कोई याचक खाली नहीं जाता राजा बलि के दान देने की ख्याति तीनों लोकों में गुंजायमान होने लगी,
एक दिन वामन भगवान राजा बलि के पास पहुंचे और राजा बलि वामन भगवान की मनोहारी छवि देखकर एक टक वामन भगवान की ओर देखते हुए बोले आप को देखकर मन प्रफुल्लित है आपको अपनी बेटी के साथ शादी करने का मन हैं,
भगवान वामन के मना करने पर बलि ने कहा की आप मांगलो जो मांगोगे वहीं मिलेगा,
भगवान वामन ने राजा बलि से तीन पग भूमि दान देने को कहा,
राजा बलि के गुरु शुक्राचार्य ने राजा बलि को समझाया कि ये साधारण वामन नहीं स्वयं भगवान नारायण वामन स्वरूप में सामने खड़े हे,
वामन भगवान ने ढाई पग में ही संसार के तीनों लोकों को नाप लिया तीसरे पग के लिए दानी राजा बलि ने अपने आपको स्वयं समर्पित कर दिया वामन भगवान ने अपना पैर राजा बलि के सर पर रखकर राजा बलि को महादानी का आशीर्वाद देकर
पाताल लोक को भेज दिया।
कथा सुनकर श्रोता भावविभोर हुऐ ।
गिरजेश पचौरी पत्रकार मेहगांव मो.9926264754

More Stories
अर्जुनपुरा-कछपुरा बजरिया में आस्था का सैलाब: 30 युवाओं ने एक साथ उठाई विशाल कांवड़, 1,11,000 पाले चढ़ाकर रचा इतिहास
थाना नगरा में JMB Academy के छात्रों ने चलाया सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान
ग्राम कनेरा में भागवत कथा का भव्य आयोजन, उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब