Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 16, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

आज हर्रई नगर में डॉक्टर महेंद्र राठोरिया एवं डॉ प्रियंक शर्मा के क्लीनिक में पूर्व में लगाए गए नेत्र शिविर के मरीजों को निशुल्क चश्मा वितरण का कार्यक्रम अमरवाड़ा विधायक राजा कमलेश प्रताप शाह के हस्ते संपन्न किया गया

आज हर्रई नगर में डॉक्टर महेंद्र राठोरिया एवं डॉ प्रियंक शर्मा के क्लीनिक में पूर्व में लगाए गए नेत्र शिविर के मरीजों को निशुल्क चश्मा वितरण का कार्यक्रम अमरवाड़ा विधायक राजा कमलेश प्रताप शाह के हस्ते संपन्न किया गया अमरवाड़ा विधायक राजा कमलेश प्रताप शाह ने सभी हितग्राहियों को चश्मा वितरण किया चश्मा पाने में बुजुर्ग बार युवा वर्ग एवं स्कूली छात्र छात्राएं कालेज के छात्र छात्रा सम्मिलित हुए सभी छात्र छात्राओं के चेहरे पर चश्मा पाते ही मुस्कान देखने को मिली अमरवाड़ा विधायक श्री शाह ने डॉक्टर महेंद्र राठोरिया एबं डॉ प्रियंक शर्मा की तारीफ करते हुए कहा कि यह आपके द्वारा हर्रई नगर में अति उत्तम कार्य कराया गया है इससे सभी वर्ग के लोगों को हर्रई नगर में आंखों के इलाज में मदद मिलेगी आने वाले समय में आप इस नेत्र शिविर को हर महीने जारी रखें और ब्लॉक स्तर पर करें जो भी सहयोग मुझसे बनेगा मैं करूंगा आपके द्वारा नगर में यह एक बहुत ही प्रशंसनीय कार्य किया जा रहा है डॉ महेंद्र राठोरिया ने श्री शाह से कहा कि यह नेत्र शिविर हर महीने हर्रई नगर में लगाया जाएगा एवं इसका लाभ हर्रई नगर एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्र के लोग ले सकते हैं यह पूर्णता निशुल्क सेवा है हर्रई नगर के लोगों को यह सुविधा डॉक्टर महेंद्र राठोरिया एवं डॉक्टर प्रियंक शर्मा के द्वारा हर्रई नगर में दी जा रही है