केदारनाथ से उज्जैन जा रहे तीर्थ यात्रियों से भरी बस राजगढ़ के थाना पचोर के अंतर्गत मित्थानपुर गाँव के पास अनियंत्रित होकर पलटी
घायलों को डायल-112/100 सेवा ने चिकित्सा वाहन की मदद से अस्पताल पहुँचाया जिला राजगढ़ के थाना पचोर के अंतर्गत मित्थानपुर गाँव के पास एक बस पलट गई थी । घटना की सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-100 भोपाल में दिनाँक 31-05-2022 को प्राप्त हुई । सूचना प्राप्ति पर तत्काल राजगढ़ जिले के पचोर थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112/100 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया । डायल-112/100 एफ.आर.व्ही. स्टाफ ने घटना स्थल पर पहुँचकर बताया कि केदारनाथ से उज्जैन जा रही श्रद्धालुओं की बस के अनियंत्रित होकर पलट जाने से आठ श्रद्धालु घायल हो गये थे । डायल-112/100 स्टाफ द्वारा हाइवे एंबुलेंस की सहायता से घायलो को शासकीय अस्पताल पचोर पहुँचाया गया ।



More Stories
*श्री राम मारुति महायज्ञ प्रारंभ धर्म ध्वजा लिए कलश यात्रा निकाली*
पुरुषोत्तम मास : शिव महापुराण कथा आज से प्रारंभ*
जयस स्थापना दिवस उत्साह के साथ मनाया गया