वंदे मातरम ग्रुप खिलचीपुर द्वारा आयोजित नाईट क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला सुसनेर 11 टीम ने जीता,,,

वंदे मातरम ग्रुप खिलचीपुर द्वारा आयोजित अखिल भारतीय टेनिस बॉल नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट में फाइनल मुकाबला R P इलेवन भोपाल व सुसनेर 11 क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया जिसमें सुसनेर 11 ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया व निर्धारित 8 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 80 रन बनाए जिसका पीछा करते हुवे R P इलेवन भोपाल 8 ओवर में 69 रन ही बना सकी इस प्रकार सुसनेर 11 ने फाइनल मुकाबला 11 रन से जीत लिया विजेता टीम सुसनेर 11 को प्रथम पुरस्कार पंडित दिनेश जी पुरोहित द्वारा 1 लाख रुपए नगद व ट्रॉफी प्रदान की गई व उपविजेता टीम RP इलेवन भोपाल को 51 हजार रुपए का नगद पुरस्कार व ट्रॉफी प्रदान की गई मेन ऑफ द सीरीज ट्रॉफी सुसनेर 11 के टोनू भाई को दी गई व मैन ऑफ द मैच सुसनेर 11 के रऊफ लाला को दिया गया संरक्षक दिनेश पुरोहित ने अपने संबोधन में दोनो टीमों के साथ ही टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वाली सभी टीमों को बधाई दी व सभी को आश्वासन दिया कि युवाओं के प्रोत्साहन के लिए ऐसे आयोजन में जब भी मेरी आवश्यकता लगे मैं सदेव तैयार हु
आयोजन समिति के अध्यक्ष संदीप शर्मा काका ने बताया कि नगर खिलचीपुर के समस्त नागरिकों के सहयोग से ही यहां आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ है इस अवसर पर पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता, भाजपा जिला मंत्री ईश्वर तोमर,युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष के पी पंवार, किसान मोर्चा जिला महामंत्री देवेंद्र गौड़,किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष हेमंत जोशी,
समिति के संरक्षक संजय जायसवाल,प्रदीप सिंह,नवीन शर्मा,ओमप्रकाश शर्मा,कमल मंडलोई,अनिल नागर,राकेश साहू,अंकित शर्मा,कुलदीप शर्मा व हजारों की संख्या में क्रिकेट प्रेमी उपस्थित रहे!!
स्टेट हेड एम.पी.अभिषेक शर्मा की रिपोर्ट!!

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है