Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 22, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

नगर परिषद सुठालिया के अध्यक्ष पद के लिए हुए नए आरक्षण पिछड़ावर्ग महिला से जहां पुराने अनारक्षित महिला आरक्षण के दावेदारों में मायूसी का माहौल है वही पिछड़ा वर्ग के दावेदारों के चेहरे पर मुस्कान।

नगर परिषद सुठालिया के अध्यक्ष पद के लिए हुए नए आरक्षण पिछड़ावर्ग महिला से जहां पुराने अनारक्षित महिला आरक्षण के दावेदारों में मायूसी का माहौल है वही पिछड़ा वर्ग के दावेदारों के चेहरे पर मुस्कान

राजगढ़, सुठालिया,बदले हुए समीकरणों में वैसे तो वार्ड 9 और वार्ड 15 (जो कि पिछड़ा वर्ग महिला के लिए आरक्षित है) से जीती हुई प्रत्याशी अध्यक्ष के लिए दावेदार हो सकती है। लेकिन अन्य वार्डो से भी पिछड़ा वर्ग की महिला प्रत्याशी जीत कर नए समीकरण बना सकती है।
वर्तमान में अध्यक्ष पद के दावेदारों की बात की जाए तो कांग्रेस और भाजपा से एक एक नाम मजबूत दावेदार के रूप में निकल कर सामने आ रहे है।
भाजपा से दावेदार के रूप में जहाँ वार्ड 4 से पूर्व नपा अध्यक्ष मंजू राकेश शिवहरे वही कांग्रेस से वार्ड 7 से पूर्व नपा अध्यक्ष अंजना मोहन लोधी का नाम सामने आ रहे है।
इसके अलावा अनारक्षित वार्ड 2 वार्ड 13 और 14 में भी पिछड़ा वर्ग की महिला प्रत्याशी के जीतने की संभावना बनती है।तो नए समीकरण खड़े हो सकते है।
कांग्रेस, भाजपा के बीच आम आदमी पार्टी भी पूरी दमखम के साथ मैदान में उतरती नजर आ रही है जो दोनों ही राष्ट्रीय पार्टियों के गणित विगाङ सकती है।
फिलहाल ये देखना होगा कि किस वार्ड की पिछड़ा वर्ग महिला के सर पर अध्यक्ष का ताज सजेगा ?

बात उपाध्यक्ष पद की की जाये तो अनारक्षित वर्ग के वो उम्मीद वार जिनके सपने टूटे है उपाध्यक्ष मे अपनी जमीन तलाशने जोङ तोङ मे जुट गये है।

इसका जबाब तो भविष्य के गर्त में छुपा हुआ। क्योकि दावेदारों को अध्यक्ष पद तक पहुँचने से पहले पार्षदी के स्पीड ब्रेकर को लांघना जरूरी है।
यदि उनकी गाड़ी इस ब्रेकर को लांघने में सफल नही हुई तो अध्यक्षी के सपने टूट जाएंगे।
स्थिती जो भी हो चुनावी मुकाबला दिलचस्प होगा!!

स्टेट हेड एम.पी.अभिषेक शर्मा की रिपोर्ट!!