Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 6, 2026

सच दिखाने की हिम्मत


थाना सारंगपुर जिला राजगढ अंधे कत्‍ल की गुत्‍थी सुलझाने में सारंगपुर पुलिस को मिली सफलता* दिनांक 26.05.22 को फरियादी नरेन्द्र सिंह राजपूत पिता स्‍व. करनसिहं उम्र 42 साल निवासी ग्राम बालोडी, थाना सारंगपुर रिपोर्ट किया कि मेरा बड़ा भाई बख्तावर सिंह उम्र 60 साल खेत पर झोपड़ी बनाकर रहता है। कल दिनांक 25.05.22 को शाम करीब 06.30 बजे तक मैंने अपने भाई बख्तावर को खेत पर झोपड़ी के पास काम करते हुये देखा था। दिनांक 26.05.22 को दिन में करीब 1.00 बजे मे अपने खेत पर साफ सफाई करने आया था , तब देखा कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने मेरे भाई की हत्या कर दी है फरियादी नरेन्द्र सिंह की रिपोर्ट पर से थाना सारंगपुर में अपराध क्रं 318/22 धारा 302 भादवि का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्‍ट अधिकारियों को तत्‍काल सूचना दी गई। पुलिस कप्तान राजगढ श्री प्रदीप शर्मा (भापुसे ) एवं एसडीओपी सारंगपुर सुश्री जोईस दास जी द्वारा घटनास्‍थल पर पहुंचकर मौका मुआयना कर अग्रिम कार्यवाही हेतु आवश्‍यक दिशा निर्देश प्रदान किये गये। पुलिस अधीक्षक श्री प्रदीप शर्मा (भापुसे ) अतिरिक्‍त पुलिस अधीक्षक मनकामना प्रसाद के कुशल नेतृत्‍व व निर्देशन एवं एसडीओपी सुश्री जोईस दास के मार्गदर्शन में अज्ञात आरोपियों की तलाश हेतु सारंगपुर पुलिस द्वारा टीम गठित की गई। अज्ञात आरोपी की तलाश हेतु एफएसएल टीम, डाग स्‍क्‍वायड, सायबर सेल एवं मुखबिर तंत्र की मदद ली गई। एवं हत्‍या के 03 आरोपियों को दिनांक 01/06/2022 को गिरफतार किया गया। पाया गया कि मृतक बख्‍तावरसिहं दो भाई थे, दोनो भार्ईयों के बीच में 09 बीघा जमीन थी, मृतक बख्‍तावर सिहं के बच्‍चे नही थे। मृतक बख्‍तावरसिहं अपने हिस्‍से की जमीन अपने भांजे धारासिंह को देना चाहता था। यह बात मृतक के भाई नरेन्‍द्र के लडके पहलवानसिंह को खटकने लगी थी। पहलवानसिंह से मृतक बख्‍तावरसिहं का आये दिन झगडा होता रहता था। दिनांक 25/05/22 को मृतक बख्‍तावरसिहं व पहलवानसिंह के बीच विवाद हुआ था, इसी बात को लेकर *मृतक बखतावर सिहं के भतीजे पहलवान सिहं ने दिनांक 25/05/22 की रात्रि में अपने गांव के ही दो दोस्‍त जितेन्‍द्र नायक व विकास मालवीय के साथ मिलकर अपने बडे पापा बख्‍तावरसिहं की हत्‍या का प्‍लान बनाया व रात में बख्‍तावरसिहं उसके खेत पर बनी झोपडी के पास खाट पर सो रहा था। पहलवान सिहं व उसके दोस्त जितेंद्र नायक एवं विकास मालवीय ने लोहे के सब्‍बल से मृतक बख्‍तावरसिहं के सिर व हाथ पर कई बार हमला करके उसकी हत्‍या कर दी।* प्रकरण में आरोपियों को दिनांक 01/06/22को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया वरिष्ठ अधिकारीयों एवं अतिरिक्‍त पुलिस अधीक्षक मनकामना प्रसाद जी के कुशल नेतृत्‍व व निर्देशन एवं एसडीओपी सुश्री जोईस दास के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी थाना सारंगपुर निरीक्षक आशुतोष उपाध्‍याय व उनकी टीम उनि अभय सिहं, उनि जितेन्‍द्र मावई, सउनि जेपीएच तिर्की, प्रआर 16 जितेन्‍द्र भिलाला, प्रआर 276 महेन्‍द्र शर्मा , आर 267 नवीन , आर. 659 दिवाकर वर्मा, आर. चालक 205 गजेन्‍द्र सिहं , आर 966 रवि शर्मा व एफएसएल टीम, डाग स्‍क्‍वायड, सायबर सेल की अहम एवं महत्वपूर्ण भूमिका रही।