Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 17, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

मेहगांव में ग्वालियर-भिंड नेशनल हाइवे-719 किनारे स्थित सराफे की दुकान में बीती रात चोरों ने सेंध लगा दी। सराफे की दुकान में घुसकर चोरों ने आठ क्विंटल वजनी लोहे की तिजोरी को गैस कटर की मदद से काटा। तिजोरी काटने के बाद चोर 1.70 लाख रुपये नकद, नौ सौ ग्राम सोने के जेवरात और 22 किलो चांदी के जेवरात समेट ले गए। चोरी गए माल की कीमत करीब 60 लाख रुपये है। मेहगांव पुलिस व्यापारी से जेवरात और नकदी का ब्यौरा मांग रही है। चोरों की पड़ताल में मेहगांव सहित पांच थानों की पुलिस लगी है।

मेहगांव में जैन मंदिर के पास रहने वाले रामनिवास उर्फ बंटी पुत्र राजाराम सोनी की भिंड-ग्वालियर रोड पर तिराहा के पास सराफे की दुकान है। रामनिवास सोनी बुधवार रात में रोजाना की तरह दुकान बंद कर घर गए थे। बुधवार-गुरुवार रात अज्ञात चोर दीवार तोड़कर सोनी की दुकान में दाखिल हो गए। चोरों ने दुकान में घुसने के बाद लाहे की करीब आठ क्विंटल वजनी तिजोरी को गैस कटर की मदद से काट दिया। तिजोरी काटने के बाद चोर उसमें रखे सोने-चांदी के जेवरात और नकद रुपये समेट ले गए। सोनी को गुरुवार सुबह पड़ोसियों ने सूचना देकर बताया कि दुकान की दीवार टूटी हुई है। सोनी दुकान पहुंचे शटर खोलकर देखा तो चोर तिजोरी काटकर उसमें रखे सोने-चांदी के जेवरात और नकदी ले जा चुके थे। फरियादी ने मेहगांव थाना पुलिस को सूचना दी। एसडीओपी राजेश राठौर, टीआइ गोपाल सिकरवार बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने पड़ताल शुरू की तो सोनी ने बताया कि दुकान में रखी तिजोरी में 1.70 लाख रुपये नकद, 900 ग्राम सोने के जेवरात और 22 किलो चांदी के जेवरात रखे थे। फिलहाल पुलिस अधिकारी चोरी गए माल को लेकर कहने से बच रहे हैं।

गिरजेश पचोरी‌ पत्रकार मेहगांव मो‍.9926264754