शेख़ आसिफ़ न्यूज़ 24×7इंडिया
*नगरीय निकाय निर्वाचन के लिए 11 जून से लिये जायेंगे नाम निर्देशन – पत्र*
खंडवा कलेक्टर अनूप कुमार सिंह ने बताया कि नगरीय निकाय निर्वाचन के लिए 11 जून से नाम निर्देशन – पत्र लिये जायेंगे । उन्होंने बताया कि अभ्यर्थियों से नाम निर्देशन पत्र 11 जून से 18 जून 2022 को अपरान्ह 3 बजे तक निर्धारित स्थान पर लिये जायेंगे । नाम निर्देशन पत्रों की जांच 20 जून को की जाएगी । अभ्यर्थियों के नाम वापिस लेने की अंतिम तिथि 22 जून अपरान्ह 3 बजे तक है , इसके तत्काल बाद शेष रहे अभ्यर्थियों को प्रतीक चिन्हों का आवंटन किया जाएगा । प्रथम चरण का मतदान 6 जुलाई को , द्वितीय चरण का मतदान 13 जुलाई को प्रातः 7 बजे से सायं 5 बजे तक होगा । उन्होंने बताया कि प्रथम चरण की मतगणना 17 जुलाई को तथा द्वितीय चरण की मतगणना 18 जुलाई को होगी ।

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है