इरफान अंसारी न्यूज़24×7 इंडिया उज्जैन
भाजपा द्वारा नगर के प्रत्येक बूथों पर हुआ बूथ विजय संकल्प कार्यक्रम*
*नगर के सभी वार्डों के हर बूथ पर पहुंचे भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारीगण*
भारतीय जनता पार्टी नगर द्वारा बूथ विजय संकल्प अभियान नगर के सभी 485 बूथों पर चलाया गया। इस अभियान में भाजपा के कार्यकर्ता और पदाधिकारीयों ने नगर के सभी वार्डों के बूथों पर हितग्राहियो व रहवासियों से संपर्क कर 8 साल की मोदी सरकार और राज्य की भाजपा सरकार की उपलब्धियों के पत्रक बांटे !
मीडिया प्रभारी दिनेश जाटवा के अनुसार नगर के सभी बूथों पर बूथ विजय संकल्प अभियान के तहत केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं पर केंद्रित पत्रक रहवासियों को वितरित किये गये व उन्हें केंद्र सरकार के 8 वर्षों की उपलब्धियों के बारे में जानकारी दी गई । पत्रक वितरित करने के बाद प्रत्येक बूथ पर बूथ समितियों की बैठक आयोजित की गई । इस अवसर पर नगर अध्यक्ष विवेक जोशी ने कहा की भारतीय जनता पार्टी सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के लिए कार्य कर रही है। भाजपा और विकास एक दूजे का पर्याय हैं। बूथ समिति के कार्यकर्ता लोगों के सुख-दुख में खडे होंगे तो जनता आपके साथ हमेशा खडी रहेगी। हमारा बूथ किस तरह एक आदर्श बूथ बने और चुनाव में इस बूथ से हमें 50 प्रतिशत मत बढ़कर मिले। इस बात की चिंता बूथ समिति को करना है। उन्होंने कहा की चुनाव का आगाज हो चुका है प्रत्येक कार्यकर्ता को अपने बूथ की चिंता कर बूथ जिता चुनाव जिता की तर्ज पर भाजपा का परचम फहराना है। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष विवेक जोशी, विधायक पारस जैन, पूर्व सांसद चिंतामणि मालवीय, अनिल जैन कालूहेड़ा, जगदीश अग्रवाल, महामंत्री संजय अग्रवाल, विशाल राजोरिया, सत्यनारायण खोईवाल, श्रीमती प्रमिला यादव, जगदीश पांचाल, मुकेश यादव, दिनेश जाटवा सहित कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थित थे।

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है