शेख़ आसिफ़ न्यूज़ 24×7इंडिया खण्डवा
*सिन्धी प्रतिभाओं की डाक सामग्री की जानकारी देती पुस्तक ‘सिन्ध डाक जो सिलसिलो’ का हुआ विमोचन*
*गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने किया पुस्तक का विमाेचन,*
खंडवा। सिन्धी साहित्यकार अशोक छाबड़िया की लिखी सिन्धी प्रतिभाओं और सिन्धी संस्कृति की जानकारी देती पुस्तक ‘सिन्ध डाक जो सिलसिलो’ का विमोचन गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने शनिवार को भोपाल में किया। इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता डॉ. दुर्गेश केसवानी भी विशेष रूप से उपस्थित थे। यह जानकारी देते हुए राष्ट्रीय सिंधी समाज प्रदेश प्रवक्ता निर्मल मंगवानी ने बताया कि सिन्धी साहित्यकार अशोक छाबड़िया ने इस पुस्तक को लिखने में 4 दशक की लंबी मेहनत की है। बहुत धैर्य और शांति के साथ वे इस पुस्तक को लिखने के लिए कार्य करते रहे। आखिरकार 2022 में यह किताब प्रकाशित होकर आप सबके सामने है। इस पुस्तक में छाबड़िया ने भगवान झूलेलाल साईं, सिंधी समाज के स्वतंत्रता सेनानियों, धर्मगुरुओं, राजनेताओं, सिंधी संस्कृति, त्योहार, सिंधु घाटी सभ्यता, मोहनजोदड़ो सभ्यता सहित सिंधी समाज की प्रमुख घटनाओं पर आधारित राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय डाक टिकटाें की जानकारी और उससे जुड़े लोगों और घटनाओं की जानकारी दी है। पुस्तक सिंधी देवनागरी भाषा में लिखी गई है। छाबड़िया ने कहा कि उन्होंने लंबी मेहनत के बाद गागर में सागर भरने का प्रयास किया है। श्री मंगवानी ने कहा कि पुस्तक में साधु वासवानी, हेमू कालानी, जयराम दास दौलत राम, आचार्य कृपलानी, दादा लेखराज मल, सिंधु दर्शन, संत कंवरराम, संत शादाराम साहिब, द सिंध हॉर्स, कजूर पत्ता सिंध, दादी जानकी, भारतीय सिंधी फैशन और भोपाल के महान संत हिरदाराम साहिब पर विस्तार से जानकारी दी है। साथ ही सिंघ-पाकिस्तान, फ्रांस, जापान, कोरिया, माली और ओमान में मोहनजोदड़ो पर जारी डाक टिकटों पर भी जानकारी इस पुस्तक में समाहित की है।
More Stories
मुखबिर की सुचना पर नवागत थाना प्रभारी को मिली बड़ी सफलता थाना राजोद श्रेत्र में बड़े समय से हो रही बाईक चोरी में बड़ी सफलता हाथ लगी आरोपी गिरफ्तार*
महिलाओं को समाज की अग्रिम पंक्ति में लाना चाहिए – भावना साहू
कलेक्टर ने अतिवृष्टि से प्रभावित ग्रामों का दौरा किया एवं प्रभावित कृषकों को मुआवजे हेतु त्वरित सर्वे कराने के निर्देश