सिरमौर. हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में एक दर्दनाक हादसा हुआ है. भुटली मानल- बोगधार संपर्क मार्ग पर एक कार के दुर्घटनाग्रस्त होने से तीन लोगों की मौत हो गई. मृतकों में दो सगे भाई हैं, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया. भुटली मानल निवासी ओम प्रकाश अपनी कार (एचपी 13- 3102) से फावगा में एक शादी समारोह से घर लौट रहे थे. इसी दौरान यह हादसा हो गया. वहीं, सूचना के बाद मौके पर पहुंची स्थानीय थाना पुलिस ने सभी को पास के अस्पताल में पहुंचाया, लेकिन रास्ते में ही भुटली मानल निवासी दो सगे भाई कमलराज (55) व सुदर्शन (52) तथा दीदग निवासी राकेश उर्फ गुल्लू (46) की मौत हो गई. ओमप्रकाश की गंभीर हालत को देखते हुए उसे जिला अस्पताल सोलन रेफर कर दिया गया है.


More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है